Prayagraj News : तालाब में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत, जानें कैसे हुआ हादसा...

तालाब में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत, जानें कैसे हुआ हादसा...
UPT | तालाब में किशोरों तलाश करते ग्रामीण।

Oct 14, 2024 09:31

प्रयागराज के घूरपुर थाना क्षेत्र के सेमरा कल्वना गांव में बस्ती के समीप ही गांव के एक व्यक्ति ने खेत से मिट्टी खोदकर बेच लिया है, जिसके चलते लगभग एक बीघे खेत में 15 फीट गहरा गड्डा बन गया है। गड्ढे में पानी भरा होने से गांव...

Oct 14, 2024 09:31

Short Highlights
  • पुलिस कमिश्नरेट के यमुनानगर जोन के घूरपुर थाना क्षेत्र के लालसिहया गांव का मामला।
  • पुलिस ने दोनों किशोरों को सीएचसी भेजा, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 
Prayagraj News : प्रयागराज के घूरपुर थाना क्षेत्र के सेमरा कल्वना गांव में बस्ती के समीप ही गांव के एक व्यक्ति ने खेत से मिट्टी खोदकर बेच लिया है, जिसके चलते लगभग एक बीघे खेत में 15 फीट गहरा गड्डा बन गया है। गड्ढे में पानी भरा होने से गांव के बच्चे अक्सर उसमें नहाने चले जाते हैं। रविवार को गड्ढे में डूबकर दो किशोरों की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, गांव के लालबाबू पाल का बेटा अतुल पाल (14) और रामनरेश का बेटा रवि प्रजापति (11) गांव के कुछ लड़कों के साथ नहाने गए थे। नहाते नहाते अतुल और रवि गहरे पानी में चले गए। जब दोनों गड्ढे में फंसकर डूबने लगे तो साथ में नहाने गए अन्य लड़कों ने भागकर गांव में लोगों को बताया। लोग घटना स्थल पर पहुंचे तो बच्चे दिखाई नहीं पड़ रहे थे। कुछ लोगों ने पानी में कूदकर खोजा तो दोनों मिल गए। सूचना पर घूरपुर पुलिस भी पहुंची। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसरा ले जाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। 

Also Read

मेले में पर्यटक ले सकेंगे सारी जानकारी, 40 स्थानों पर बनाए जाएंगे सूचना केंद्र

14 Oct 2024 06:57 PM

प्रयागराज प्रयागराज महाकुंभ 2025 : मेले में पर्यटक ले सकेंगे सारी जानकारी, 40 स्थानों पर बनाए जाएंगे सूचना केंद्र

यूनेस्को ने इसे 'मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत' के रूप में मान्यता दी है। अब, सभी की नजरें 2025 के महाकुंभ पर टिकी हुई हैं, जिसमें 41 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं और पर्यटकों के आने की उम्मीद है... और पढ़ें