लोकसभा चुनाव 2024 : कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की एक और लिस्ट, उज्जवल रमन सिंह इलाहाबाद से लड़ेंगे चुनाव

कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की एक और लिस्ट, उज्जवल रमन सिंह इलाहाबाद से लड़ेंगे चुनाव
UPT | उज्जवल रमन

Apr 14, 2024 21:24

कुछ दिनों पहले सपा के गद्यावर नेता रेवती रमन सिंह के पुत्र और सपा के पूर्व मंत्री उज्जवल रमण सिंह ने सपा का साथ छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम लिया था।

Apr 14, 2024 21:24

Short Highlights
  • उज्जवल रमण सिंह ने कुछ दिनों पहले ही थामा था कांग्रेस का हाथ
  • उज्जवल रेवती रमन सिंह सपा के गद्दार नेता कुंवर रेवती रमन सिंह के बेटे हैं।
Prayagraj News : कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी है। इसमें उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद लोकसभा सीट से उज्जवल रेवती रमन सिंह को टिकट दिया गया है। कई दिनों से इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि उज्जवल रमण सिंह को कांग्रेस इलाहाबाद सीट से मैदान में उतार सकती है। रविवार को जारी अपने लिस्ट में कांग्रेस ने इस बात पर मोहर लगा दी।
 
कुछ दिनों पहले ही थामा था कांग्रेस का हाथ
कुछ दिनों पहले सपा के गद्यावर नेता रेवती रमन सिंह के पुत्र और सपा के पूर्व मंत्री उज्जवल रमण सिंह ने सपा का साथ छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम लिया था। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने उनको पार्टी की सदस्यता दिलाई थी। तभी से इस बात की चर्चा थी कि कांग्रेस उन्हें इलाहाबाद सीट से मैदान में उतार सकती है। पार्टी में शामिल होने के बाद उज्जवल रमण सिंह ने कहा था कि यह कांग्रेस और सपा दोनों दलों का निर्णय है। उन्होंने कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी का आभार भी जताया था।

कौन हैं उज्जवल रमन सिंह
उज्जवल रेवती रमन सिंह सपा के गद्दार नेता कुंवर रेवती रमन सिंह के बेटे हैं। कुंवर रेवती रमन सिंह सपा के संस्थापक सदस्य में से एक रह चुके हैं। उज्जवल रमण सिंह यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। वह प्रयागराज की करछना विधानसभा से 2017 में विधायक बने थे। लेकिन 2022 के विधानसभा चुनाव में उनको हार का मुंह देखना पड़ा था। उज्जवल रमण सिंह कुछ दिनों पहले ही सपा से अलग होकर कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

Also Read

आगरा और प्रधानमंत्री मोदी  के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के बीच चलेगी

16 Sep 2024 10:28 PM

प्रयागराज यूपी को आठ कोच की नई वंदे भारत ट्रेन का तोहफा मिला: आगरा और प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के बीच चलेगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद से देशवासियों को सात वंदे भारत ट्रेनों की सौगात दी, जिसमें उत्तर प्रदेश को एक विशेष उपहार मिला। यूपी के लिए आठ कोच वाली नई वंदे भारत ट्रेन आगरा से वाराणसी के बीच चलने वाली है। और पढ़ें