बड़ी सफलता : नक्सली गतिविधियों में शामिल पति-पत्नी को यूपी एटीएस ने किया गिरफ्तार, पांच से साल चल रही थी तलाश

नक्सली गतिविधियों में शामिल पति-पत्नी को यूपी एटीएस ने किया गिरफ्तार, पांच से साल चल रही थी तलाश
UPT | एटीएस की गिरफ्त में आरोपी।

Mar 05, 2024 22:28

थाना एटीएस लखनऊ में साल  2019 में सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें सभी आरोपियों पर देशभर में हो रही नक्सली वारदातों में शामिल होने का आरोप था। जांच के दौरान दो अभियुक्तों मनीष श्रीवास्तव और अमिता श्रीवास्तव को उसी समय गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया था।

Mar 05, 2024 22:28

Prayagraj News : नक्सली गतिविधियों में शामिल दो लोगों को यूपी एटीएस ने मंगलवार को प्रयागराज से गिरफ्तार किया है। दोनों अभियुक्त रिश्ते में पति-पत्नी हैं। कृपाशंकर सिंह और उसकी पत्नी बिंदा सोना उर्फ मंजू उर्फ सुमन को धूमनगंज थाना क्षेत्र से सुबह 5 बजे पकड़ा गया। दोनों यहां जयंतीपुर स्थित एक घर में किराए पर रह रहे थे। दोनों को पकड़ने के बाद एटीएस अपने साथ लखनऊ ले गई।

थाना एटीएस लखनऊ में साल  2019 में सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें सभी आरोपियों पर देशभर में हो रही नक्सली वारदातों में शामिल होने का आरोप था। जांच के दौरान दो अभियुक्तों मनीष श्रीवास्तव और अमिता श्रीवास्तव को उसी समय गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया था। दोनों आरोपियों के पास से मिले मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के जरिए कृपाशंकर और और बिंदा के बारे में पता चला था। जिसके बाद से एटीएस पति-पत्नी की तलाश कर रही थी। इसके बाद साल 2023 में दो और आरोपियों बृजेश कुशवाहा और प्रभा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। 

यूपी एटीएस ने नक्सली घटनाओं में शामिल और किसानों, मजदूरों को बहलाकर नक्सल संगठन के लिए काम करने के लिए तैयार करने के आरोप में बिंदा सोना और कृपाशंकर सिंह को गिरफ्तार किया है। कृपाशंकर सिंह मूल रूप से कुशीनगर का रहने वाला है जबकि उसकी पत्नी रायपुर छत्तीसगढ़ की रहने वाली है।

कई राज्यों में फैला है नेटवर्क
कुशीनगर का रहने वाला कृपाशंकर सिंह देवरिया पॉलिटेक्निक से पढ़ाई की है। साल 2004 में वह छत्तीसगढ़ के रायपुर में बिनायक सेन और उनकी पत्नी एलीना सेन के एनजीओ 'रूपांतर' से जुड़ कर काम कर रहा था। वहीं उसकी मुलाकात रायपुर की रहने वाली बिंदा सोना उर्फ मंजू से हुई। एनजीओ में काम करने के दौरान ही दोनों ने शादी कर ली। इसके बाद पति-पत्नी प्रतिबंधित नक्सली संगठन से जुड़ गए। संगठन के निर्देश पर साल 2007-08 में दोनों दिल्ली आ गए। फिर दिल्ली से 2009-10 में देवरिया, कुशीनगर के ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों, मजदूरों और छात्रों के बीच संगठन का कार्य और माओवादी विचारधारा का प्रचार-प्रसार करने लगे। दोनों अभियुक्तों के पास से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मिली हैं। लैपटॉप से मिले दस्तावेजों से यह पता चला कि दोनों नक्सली संगठन चलाकर देश के खिलाफ साजिश रच रहे थे।

पहले भी हो चुकी है गिरफ्तारी
कानपुर नगर में एसटीएफ ने कृपाशंकर सिंह को साल 2010 में गिरफ्तार किया था, लेकिन अक्टूबर 2016 में उसे जमानत मिल गई थी। जेल से छूटने के बाद वह फिर से संगठन के लिए काम करने लगा था। जेल से रिहा होने के बाद कृपाशंकर और उसकी पत्नी बिंदा सोना नक्सली गतिविधियों में लग गए। एटीएस से पहले एनआईए भी प्रयागराज में नक्सल कनेक्शन को लेकर छापेमारी कर चुकी है। पांच सितंबर 2023 को एनआईए ने प्रयागराज में मेंहदौरी इलाके में छापामारी की थी। नक्सली कनेक्शन और फंडिंग को लेकर एनआईए ने सीमा आजाद के घर छापेमारी कर लैपटॉप, मोबाइल, साहित्यिक पुस्तक जब्त किया था।

5 लाख के इनामी नक्सली को दी थी पनाह 
इसके पहले कृपाशंकर और उसकी पत्नी बिंदा सोना ने 5 लाख के इनामी नक्सली क्वाथन श्रीनिवासन उर्फ अरबिंद को शरण दे चुके हैं। साल 2017-18 महाराजगंज में पति-पत्नी ने महाराजगंज के थाना निचलौल के करमहिया में छिपाकर रखा था। साथ ही श्रीनिवासन को फर्जी नाम अरबिंद नाम से एक विद्यालय में पढ़ाने के लिए रखवाया था। सामाजिक कार्यकर्ता और पत्रकार सीमा आजाद को फरवरी 2010 को दिल्ली से प्रयागराज आने पर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने सीमा आजाद और उनके पति विश्व विजय पर देशद्रोह का मामला दर्ज किया था। सीमा को नक्सली गतिविधियों के आरोप में पकड़ा गया था। पुलिस ने दावा किया था कि घर से बड़ी संख्या में नक्सली साहित्य बरामद हुआ है।

 

Also Read

आगरा और प्रधानमंत्री मोदी  के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के बीच चलेगी

16 Sep 2024 10:28 PM

प्रयागराज यूपी को आठ कोच की नई वंदे भारत ट्रेन का तोहफा मिला: आगरा और प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के बीच चलेगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद से देशवासियों को सात वंदे भारत ट्रेनों की सौगात दी, जिसमें उत्तर प्रदेश को एक विशेष उपहार मिला। यूपी के लिए आठ कोच वाली नई वंदे भारत ट्रेन आगरा से वाराणसी के बीच चलने वाली है। और पढ़ें