Prayagraj News : 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान, पौधारोपण कर मनाया गया वन महोत्सव...

'एक पेड़ मां के नाम' अभियान, पौधारोपण कर मनाया गया वन महोत्सव...
UPT | वन महोत्सव के उपलक्ष्य में बच्चों ने लगाए पौधे

Jul 09, 2024 18:23

प्रयागराज में पर्यावरण को संरक्षित करने और जनमानस को जागरूक करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्तर पर मनाये जा रहे वन महोत्सव के उपलक्ष्य में जिला गंगा समिति, वन विभाग एवं दिल्ली पब्लिक स्कूल की ओर से...

Jul 09, 2024 18:23

Short Highlights
  • बाल पौधरोपण भंडारा में वन विभाग द्वारा बच्चों को 60 पौधे वितरित किए गए। 
  • हम अपनी मां से प्रेम करते हैं, उसी तरह पेड़ लगाकर धरती मां की सुरक्षा करनी है।
Prayagraj News : प्रयागराज में पर्यावरण को संरक्षित करने और जनमानस को जागरूक करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्तर पर मनाये जा रहे वन महोत्सव के उपलक्ष्य में जिला गंगा समिति, वन विभाग एवं दिल्ली पब्लिक स्कूल की ओर से जन जागरूकता और पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तुलसी दास शर्मा वन संरक्षक तथा विशिष्ट अतिथि अरविन्द कुमार यादव प्रभागीय निदेशक ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष सोनू सिंह, प्रधानाचार्य डॉक्टर सुजाता सिंह, जिला परियोजना अधिकारी, क्षेत्रीय वन अधिकारी रजनीश परमार्थ उपस्थित रहे। 

पर्यावरण की रक्षा के लिए सामाजिक पहल जरूरी 
वन संरक्षक ने सभी को पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने पौधों के संरक्षण व उनकी देखरेख का आग्रह किया। कहा कि यह सही समय है कि हम जागरूकता अभियान चलाएं और पेड़ों को बचाने व पर्यावरण की रक्षा के लिए सामाजिक पहल करें। 

पौधारोपण की शपथ दिलाई
प्रभागीय निदेशक ने इस साल की थीम 'एक पेड़ मां के नाम' पर चर्चा की और कहा कि जैसे हम अपनी मां से प्रेम करते हैं और देखभाल करते हैं, उसी तरह हमें धरती मां को पेड़ लगाकर सुरक्षा प्रदान करनी चाहिए। जिला परियोजना अधिकारी ने सभी लोगों को वृक्षारोपण करने की शपथ दिलाई। इसके पश्चात बाल पौधरोपण भंडारा में वन विभाग द्वारा बच्चो को 60 पौधे वितरित किए गए। परिसर में आंवला, आम, अमरूद का पौधा रोपित किया गया। प्रधानाचार्य डॉक्टर सुजाता सिंह ने कार्यक्रम के सफल आयोजन व उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने अधिक से अधिक पोधे लगाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में शिक्षक शिवली का खास सहयोग रहा।

Also Read

सियासी अटकलों के बीच सपा प्रत्याशी मुज्तबा सिद्दीकी ने फूलपुर से नामांकन दाखिल किया

23 Oct 2024 03:23 PM

प्रयागराज UP Assembly By-Election : सियासी अटकलों के बीच सपा प्रत्याशी मुज्तबा सिद्दीकी ने फूलपुर से नामांकन दाखिल किया

प्रयागराज की फूलपुर सीट पर तमाम अटकलों और संशय के बीच अपनी दावेदारी दिखाते हुए सपा के प्रत्याशी मुज्तबा सिद्दीकी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। और पढ़ें