चालीस साल बाद सहारनपुर में कांग्रेस की वापसी : कई हार के बाद इमरान मसूद ने जीता चुनाव, कड़े मुकाबले में भाजपा उम्मीदवार को हराया 

कई हार के बाद इमरान मसूद ने जीता चुनाव, कड़े मुकाबले में भाजपा उम्मीदवार को हराया 
UPT | इमरान मसूद

Jun 04, 2024 19:57

यह पहली दफा है जब इमरान मसूद संसद पहुंचेंगे। इससे पहले कभी भी इमरान सांसद का चुनाव नहीं जीत सके हैं। हालांकि 2014 और फिर 2019 के चुनाव में उन्होंने जरूर कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन दोनों चुनाव में उनको हार का सामना करना पड़ा था।

Jun 04, 2024 19:57

Short Highlights
  • इमरान मसूद ने 64 हजार 542 वोटों से इस चुनाव को जीत लिया है। 
  • इस सीट से भाजपा के राघव लखनपाल को मिली हार।
Loksabha Chunav : लोकसभा चुनाव 2024 में पश्चिमी उत्तर प्रदेश से कांग्रेस के लिए अच्छी खबर आ रही है। सहारनपुर से कांग्रेस के उम्मीदवार इमरान मसूद ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राघव लखनपाल को हरा दिया है। मसूद ने 64 हजार 542 वोटों से इस चुनाव को जीत लिया है। सहारनपुर लोकसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच बहुत कड़ा मुकाबला देखने को मिला। शुरुआत से ही इस बात का जिक्र किया जा रहा था कि भाजपा के लिए यह सीट आसान साबित नहीं होगी।

मसूद पहली बार बने सांसद 
यह पहली दफा है जब इमरान मसूद संसद पहुंचेंगे। इससे पहले कभी भी इमरान सांसद का चुनाव नहीं जीत सके हैं। हालांकि 2014 और फिर 2019 के चुनाव में उन्होंने जरूर कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन दोनों चुनाव में उनको हार का सामना करना पड़ा था। 2014 में जहां इमरान तकरीबन 65 हजार वोट से चुनाव हार गए थे तो 2019 के चुनाव तीसरे नंबर पर रहे थे। लेकिन इस चुनाव में आखिरकार उन्हें जीत हासिल हुई है।  

राजनीतिक परिवार से है इमरान का नाता
इमरान मसूद एक राजनीतिक परिवार से आते हैं। इमरान पूर्व केंद्रीय मंत्री और प्रदेश के दिग्गज नेता रशीद मसूद के भतीजे हैं। रशीद मसूद कांग्रेस, जनता दल, समाजवादी पार्टी समेत कई पार्टी में रहे हैं। रशीद मसूद पांच बार लोकसभा का चुनाव जीत चुके हैं। अपने चाचा की तरह इमरान मसूद भी राजनीति में सक्रिय हैं और प्रदेश में पार्टी के गद्दावर नेताओं में से एक हैं। अपने 15 साल की राजनीति में इमरान मसूद कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, तीनों पार्टियों में रहे हैं।  इमरान मसूद ने 2006 में राजनीति में कदम रखा और सहारनपुर नगर परिषद के अध्यक्ष चुने गए। इसके ठीक एक साल बाद इमरान निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपने पहले विधानसभा चुनाव में मुजफ्फराबाद सीट से जीत हासिल की। लेकिन 2012 के विधानसभा चुनाव में उनको हार का सामना करना पड़ा था। इस चुनाव में वो  बसपा के धर्म सिंह सैनी से हार गए थे।

बसपा से हुए थे निष्काषित 
2022 के विधानसभा चुनाव से पहले इमरान मसूद कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे। लेकिन बहुत दिनों तक वो सपा में नहीं रुक पाएं और वह जल्द ही बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गए। जिसके बाद उन्होंने पार्टी में सुझाव दिया कि बीएसपी को इंडिया ब्लॉक में शामिल होना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की प्रशंसा भी की। जिसके बाद पार्टी अनुशासन तोड़ने के आरोप में उन्हें बहुजन समाज पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। अंत में 2023 में इमरान मसूद कांग्रेस में लौट आए।

मसूद पर चल रहे 7 मुकदमे 
नामांकन करने के समय इमरान ने हलफनामे दाखिल किया था। जिसके अनुसार इमरान मसूद की 2023-24 में हुई वार्षिक आय 2 लाख 95 हजार 270 रुपये है। 2023-24 से पहले के वर्षों की कमाई का जिक्र इमरान ने अपने हलफनामे में नहीं किया है है। इसी हलफनामे के अनुसार उनकी पत्नी की कमाई कुछ नहीं है। इमरान मसूद के पास 2 लाख रुपये कैश है, जबकि इनकी पत्नी के पास 1 लाख 70 हजार रुपये कैश है। कैश के अलावा इमरान के पास करीब 50 ग्राम सोना है, जिसकी मौजूदा कीमत करीब 325000 रुपये है। लेकिन इनकी पत्नी के पास तकरीबन 1 किलो सोने का आभूषण है। जिसकी कीमत की बात करें तो करीब 65 लाख रुपये है। सभी चल संपत्ति को मिलाकर इमरान मसूद के पास करीब 8 लाख 32 हजार 796 रुपये की संपत्ति है और उनकी पत्नी के पास 77 लाख 55 हजार 52 रुपये की चल संपत्ति है। इमरान मसूद पर हुए केस की बात करें तो हलफनामे के मुताबिक इमरान मसूद पर कुल सात मुकदमा दर्ज है। ये सभी मामले अदालत में विचाराधिन हैं।

Also Read

इमरान मसूद बोले- लोकसभा में गूंजेंगी जिले की समस्याएं, पूरे होंगे वादे

7 Jul 2024 10:53 AM

सहारनपुर सहारनपुर का विकास प्राथमिकता : इमरान मसूद बोले- लोकसभा में गूंजेंगी जिले की समस्याएं, पूरे होंगे वादे

कांग्रेस पार्टी के सांसद इमरान मसूद ने हाल ही में सहारनपुर के विकास के लिए अपने पहले कदम की घोषणा की है। उन्होंने यह बताया कि वे सरकारी संस्थाओं और स्थानीय जनता के साथ... और पढ़ें