सहारनपुर में बड़ी वारदात : मेरठ के सराफा कारोबारी के कर्मचारी से हुई करीब 3.50 करोड़ की लूट, ऐसे दिया वारदात का अंजाम

मेरठ के सराफा कारोबारी के कर्मचारी से हुई करीब 3.50 करोड़ की लूट, ऐसे दिया वारदात का अंजाम
UPT | सहारनपुर।

Jul 05, 2024 01:11

मेरठ के बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल ने बताया कि मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल के बेटे प्रियांक अग्रवाल जिनका अटायर डायमंड के नाम से कारोबार है।

Jul 05, 2024 01:11

Saharanpur News : मेरठ के बड़े डायमंड कारोबारी प्रियांक अग्रवाल के स्टाफ से सहारनपुर के नांगल में गुरुवार की देर रात बड़ी लूट हुई है। कर्मचारी सहारनपुर से गाड़ी से मेरठ लौट रहे थे। उनके साथ सोने, हीरे की ज्वैलरी और सामान थे। नांगल के आसपास गाड़ी को रुकवाकर बाइक सवारों ने लूट को अंजाम दिया है। करीब साढ़े 3 करोड़ की लूट बताई जा रही है। सूचना मिलते ही मेरठ से सराफा कारोबारी सहारनपुर रवाना हो गए हैं। वहीं मौके पर नांगल पुलिस भी पहुंची है।

जानकारी के मुताबिक मेरठ के बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल ने बताया कि मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल के बेटे प्रियांक अग्रवाल जिनका अटायर डायमंड के नाम से कारोबार है। उनके स्टाफ को सहारनपुर से लौटते समय सहारनपुर के पास नागल में लूट लिया गया है। करीब साढ़े 3 करोड़ की लूट बताई जा रही है। स्टाफ को मारापीटा और फोन भी छीन लिया। मौके पर विधायक राजीव गुंबर सहित पुलिस भी पहुंची है। 

बाइक पर आए थे लुटेरे, गन प्वाइंट पर दिया घटना को अंजाम 
सूचना मिलने पर मेरठ से सराफा कारोबारी सहारनुपर जा रहे हैं। स्टाफ ने बताया कि चार लुटेरे थे। उन्होंने रात 9:30 बजे के लगभग इस घटना को अंजाम दिया है। वह दो बाइक पर सवार थे। एक बाइक काले रंग पल्सर और दूसरी सफेद रंग की अपाचे बताई जा रही है। लुटेरे आए और कार के शीशे तोड़कर कार सवार दोनों स्टाफ को गन प्वाइंट पर ले लिया। मारपीट कर लहूलुहान कर दिया है, उसके बाद लूट को अंजाम देकर वह फरार हो गए। एसपी देहात सागर जैन और एसओ नांगल ज्ञानेश्वर भी मौके पर हैं। मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार सुबह एडीजी साहब से मिलकर लुटेरों के पकड़े जाने एवं माल की जल्द से जल्द बरामदगी की मांग करेगा।

Also Read

इमरान मसूद बोले- लोकसभा में गूंजेंगी जिले की समस्याएं, पूरे होंगे वादे

7 Jul 2024 10:53 AM

सहारनपुर सहारनपुर का विकास प्राथमिकता : इमरान मसूद बोले- लोकसभा में गूंजेंगी जिले की समस्याएं, पूरे होंगे वादे

कांग्रेस पार्टी के सांसद इमरान मसूद ने हाल ही में सहारनपुर के विकास के लिए अपने पहले कदम की घोषणा की है। उन्होंने यह बताया कि वे सरकारी संस्थाओं और स्थानीय जनता के साथ... और पढ़ें