सहारनपुर से बड़ी खबर : देवबंद दारुल उलूम में महिलाओं की एंट्री पर रोक लगाई, जानें वजह... 

देवबंद दारुल उलूम में महिलाओं की एंट्री पर रोक लगाई, जानें वजह... 
UPT | देवबंद दारुल उलूम।

May 17, 2024 11:54

दारुल उलूम देवबंद परिसर में महिलाओं की एंट्री पर रोक लगा दी गई है। प्रबंधन तंत्र का कहना है कि युवतियां दारुल उलूम परिसर में रील बनाती हैं। इससे तलबाओं की पढ़ाई प्रभावित होती है। संस्थान के इस फैसले...

May 17, 2024 11:54

Saharanpur News : दारुल उलूम देवबंद परिसर में महिलाओं की एंट्री पर रोक लगा दी गई है। प्रबंधन तंत्र का कहना है कि युवतियां दारुल उलूम परिसर में रील बनाती हैं। इससे तलबाओं की पढ़ाई प्रभावित होती है। संस्थान के इस फैसले से हर कोई हैरान है। लेकिन, प्रबंधन तंत्र का साफ कहना है कि महिलाओं के दारुल उलूम के परिसर में रील बनाने से संस्थान की छवि खराब हो रही है। प्रबंधन तंत्र का कहना है कि महिलाओं की इस एक्टीविटी से तलबाओं की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। इसलिए परिसर में महिलाओं की एंट्री पर बैन लगाया गया है। 

क्या कहता है प्रबंधन
प्रबंधन तंत्र ने मीडिया को जारी बयान में कहा है कि दुनियाभर से इसकी शिकायतें मिल रही थीं। यह सिलसिला तेजी से बढ़ता जा रहा था। पिछले कुछ दिनों से रील बनाने वाली महिलाओं की संख्या लगातार बढ़ रही थी। बहुत बड़ी संख्या में महिलाएं यहां रील बनाने लगी थीं। इससे दुनियाभर में छवि धूमिल हो रही थी। इसी को देखते हुए महिलाओं की एंट्री पर बैन लगाया गया है।

महिलाओं ने भी विरोध किया
देवबंद दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी का मानना है कि किसी भी तालीमगाह में इस तरह का व्यवहार उचित नहीं है। दारुल उलूम में शिक्षा का नया सत्र शुरू हुआ है। परिसर में पहले ही काफी भीड़ है। ऐसे में महिलाओं का भी अधिक संख्या में आना और रील बनाना ठीक नही हैं। इससे कहीं ना कहीं तलबाओं की पढ़ाई भी प्रभावित होती है। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ छात्रों ने भी इसकी शिकायत की है। महिलाओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया तो कुछ महिलाओं ने इसका विरोध भी किया, लेकिन प्रबंधन तंत्र का कहना है कि बाद में महिलाएं समझाने पर मान गईं।

Also Read

भाजपा नेता ने दर्ज कराई FIR, वीडियो में एक्ट्रेस के साथ आए थे नजर 

1 Oct 2024 03:56 PM

सहारनपुर सहारनपुर की अभिनेत्री उर्मिला पर ब्लैकमेलिंग का आरोप : भाजपा नेता ने दर्ज कराई FIR, वीडियो में एक्ट्रेस के साथ आए थे नजर 

सुरेश राठौर ने उर्मिला के आरोपों को झूठा बताते हुए सहारनपुर सीओ सिटी ऑफिस में अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि अगर उर्मिला के पास कोई सबूत है, तो उन्हें दिखाना चाहिए। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच की अपील की है... और पढ़ें