Saharanpur news : देवबंद में जबरदस्त विस्फोट, धमाके के साथ फटे LPG सिलेंडर, मौके पर दमकल

देवबंद में जबरदस्त विस्फोट, धमाके के साथ फटे LPG सिलेंडर, मौके पर दमकल
UPT | देवबंद में एलपीजी सिलेंडरों में विस्फोट के बाद मकान में लगी आग।

Oct 19, 2024 20:45

एक मकान में रखे एलपीजी सिलेंडर धमाके साथ फटे और उनके टुकड़े दूर खेत में जाकर गिरे। मामला तल्हेड़ी बुजुर्ग में पनियाली मार्ग स्थित एक मकान का है।

Oct 19, 2024 20:45

Short Highlights
  • दो किलोमीटर तक सुनाई दी गैस सिलेंडर फटने की आवाजें
  • मकान के उड़े चीथड़े, आसमान में उड़ी दीवार की ईंटें 
  • धमाके के साथ फटे सिलेंडर के टुकड़े खेत में गिरे   
Saharanpur news : सहारनपुर के देवबंद कोतवाली क्षेत्र में जबरदस्त विस्फोट हो गया। एक मकान में रखे एलपीजी सिलेंडर धमाके साथ फटे और उनके टुकड़े दूर खेत में जाकर गिरे। मामला तल्हेड़ी बुजुर्ग में पनियाली मार्ग स्थित एक मकान का है। जहां पर गैस सिलेंडरों में जबरदस्त विस्फोट के बाद मकान में भीषण आग लग गई। आग की लपटों से गिरे एलपीजी सिलेंडरों में धमाके के साथ विस्फोट होता रहा। धमाका इतना तेज था कि दो किलोमीटर दूर तक कई गांवों में आवाज सुनाई दी। एलपीजी सिलेंडर में धमाकों से घर के चीथड़े उड़ गए। घर की दीवारें और लिंटर भी उड़ गया। गैस सिलेंडर धमाके के साथ हवा में उड़े और उसके टुकड़े दूर खेतों में जाकर गिरे। इस हादसे में दो ग्रामीणों के झुलसने की जानकारी मिली है। 

गैस सिलेंडरों में अचानक आग लग गई
तल्हेडी बुजुर्ग के पनियाली मार्ग पर एक मकान है। इसमें पांच परिवार रहते हैं। सभी परिवार आपस में भाई हैं। मकान में नदीम, कलीम, नईम, वसीम और मुकर्रम ने घर के बाहर फास्ट फूड और मुर्गे की दुकान खोली हुई है। आज शनिवार को घर में रखे गैस सिलेंडरों में अचानक आग लग गई। इसके बाद सिलेंडरों में विस्फोट होने लगे। बताया जाता है कि परिवार के सदस्य गैस सिलेंडर सप्लाई का काम करते हैं। जिसके चलते घर के भीतर छोटा हाथी वाहन में 20 गैस सिलेंडर लदे थे। जिसमें आग लगी और दस सिलेंडरों में भीषण विस्फोट हो गया।

घर की दीवार और लिंटर खेत में जा गिरे
सिलेंडरों में लगी आग से धमाका इतना तेज हुआ कि घर की दीवार और लिंटर खेत में जा गिरे। सिलेंडर में विस्फोट से घर में भीषण आग गई। जिसमें परिवार के सदस्य अंदर फंस गए। उनमें चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बाहर मकान में फंसे लोगों का रेस्क्यू किया और उनको बाहर निकाला।

घर के बाहर खड़ी कार जलकर राख
हादसे में घर के बाहर खड़ी कार जलकर राख हो गई। हादसे के दौरान गांव का मुकेश पुत्र खिलाड़ी सिंह आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। सूचना मिलने पर सीओ रविकांत पराशर और इंस्पेक्टर संजीव कुमार मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में दमकम की कई गाडियां मौके पर पहुंच गई। दमकल ने करीब 6 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। 

Also Read

विरोध में हजारों मुसलमानों ने किया प्रदर्शन, आरोपी गिरफ्तार

19 Oct 2024 11:11 PM

मुजफ्फरनगर पैगंबर मोहम्मद को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी : विरोध में हजारों मुसलमानों ने किया प्रदर्शन, आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली टिप्पणी के कारण तनाव उत्पन्न हो गया। दूसरे समुदाय के व्यक्ति ने फेसबुक पर पैगंबर मोहम्मद के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट किया... और पढ़ें