advertisements
advertisements

सहारनपुर न्यूज : युवक ने नाम बदलकर की नाबालिग से दोस्ती, सच्चई सामने आई तो...

युवक ने नाम बदलकर की नाबालिग से दोस्ती, सच्चई सामने आई तो...
UPT | प्रतीकात्मक फोटो

May 07, 2024 19:23

सहारनपुर में एक युवक ने अपना नाम बदलकर एक दलित नाबालिक लड़की से दोस्ती कर ली। जब लड़की को युवक का असली नाम पता चला, तो उसने...

May 07, 2024 19:23

Saharanpur News (Shivmani Tyagi) : सहारनपुर में एक युवक ने अपना नाम बदलकर एक दलित नाबालिक लड़की से दोस्ती कर ली। जब लड़की को युवक का असली नाम पता चला, तो उसने विरोध किया और मिलने से मना कर दिया। आरोप है कि इसके बाद लड़के ने लड़की को जान से मारने की धमकी दी और सरेआम छेड़छाड़ करते हुए मारपीट कर दी। इस मामले में कोतवाली सदर बाजार में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने आरेापी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि आरोपी ने सागर नाम से एक फर्जी फेसबुक प्रोफाइल भी बनाई थी। 

नाम बदलकर दोस्ती करने का आरोप
जानकारी के अनुसार, कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र निवासी नाबालिग पीड़िता दलित परिवार से है। लड़की की मां घरों में काम करती है। पीड़िता के अनुसार आरोपी युवक ने खुद का नाम सागर बताया, जबकि उसका सही नाम साकिब निवासी गांव ताहरपुर कोतवाली देहात है। आरोपों के अनुसार युवक लड़की को परेशान करने लगा और आते-जाते रास्ता रोकने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि छह मई को साथियों के साथ किशोरी के घर में घुस आया और लड़की के साथ मारपीट कर दी। मां जब घर पहुंची तो इस घटना का पता चला। कोतवाली सदर बाजार प्रभारी संतोष त्यागी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। फेसबुक पर सागर नाम बदलने के आरोपों की जांच की जा रही है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि दोनों की दोस्ती थी। अब लड़का लड़की को परेशान कर रहा था। 

Also Read

एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी का 50वां जन्मदिन, अनाथ बच्चों को खिलाया खाना

19 May 2024 07:30 PM

मुजफ्फरनगर  Muzaffarnagar News : एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी का 50वां जन्मदिन, अनाथ बच्चों को खिलाया खाना

एक्टर के जन्मदिन के मौके पर'लिहाज फाउंडेशन' ने बुढ़ाना में हजारों वंचित बच्चों को खाना खिलाया और बेहद सादगी से उनका जन्मदिन… और पढ़ें