सहारनपुर में बड़ी दुर्घटना : अनियंत्रित पिकअप ने श्रद्धालुओं के जत्थे को रौंदा, 8 लोग घायल

अनियंत्रित पिकअप ने श्रद्धालुओं के जत्थे को रौंदा, 8 लोग घायल
UPT | घटनास्थल की तस्वीर

Sep 16, 2024 18:01

शनिवार (14 सितंबर ) सुबह श्रद्धालुओं का जत्था मां शाकुंभरी देवी के मंदिर की ओर रवाना हुआ था। श्रद्धालु एक पिकअप ट्रक में सवार थे, जो मंदिर के लिए जा रहे थे। जब उनका जत्था बेहट क्षेत्र में पहुंचा...

Sep 16, 2024 18:01

Saharanpur News : सहारनपुर के थाना बेहट क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क घटना घटी, जिसमें अनियंत्रित पिकअप ने श्रद्धालुओं के जत्थे को रौंद दिया। इस सड़क हादसे का सिद्धपीठ मां शाकुंभरी देवी के दर्शनों के लिए जा रहे श्रद्धालु शिकार हो गए। इस सड़क दुर्घटना में 8 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। पुलिस ने पिकअप गाड़ी और चालक को कब्जे में ले लिया हैं।

ये लोग हुए हादसे का शिकार 
बता दें सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी दर्शन के लिए माता की झांकी के साथ पैदल जा रहे श्रद्धालुओं के जत्थे को सामने से आ रही एक अनियंत्रित पिकअप ने रौंद दिया। इस हादसे में 8 श्रद्धालु घायल हो गए। पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया।

हादसे में अनुराग पुत्र रमेश (22) सुनील पुत्र राकेश (26) रॉबिन पुत्र सतपाल (22) हिमांशु पुत्र रामेहर (15) गोपाल पुत्र बबला (24) गंभीर रूप से घायल हुए जबकि तीन अन्य श्रद्धालु घायल हो गए हैं। गंभीर घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया हैं। 



क्षेत्र में शोक की लहर
बता दें शनिवार सुबह (14 सितंबर ) को श्रद्धालुओं का जत्था मां शाकुंभरी देवी के मंदिर की ओर रवाना हुआ था। जब उनका जत्था बेहट क्षेत्र में पहुंचा, तब अचानक एक अनियंत्रित पिकअप गाड़ी ने उन्हें रौंद दिया। दुर्घटना के बाद, क्षेत्र में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। इस घटना के बाद, क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, सिद्धपीठ मां शाकुंभरी देवी के दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के साथ ऐसा हादसा होने से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। श्रद्धालुओं और उनके परिवारों के बीच तनाव और चिंता का माहौल है।

Also Read

छापेमारी कर करोड़ों रुपये की नकली दवाई बरामद की, 5 आरोपी गिरफ्तार 

18 Sep 2024 08:45 PM

सहारनपुर सहारनपुर में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई : छापेमारी कर करोड़ों रुपये की नकली दवाई बरामद की, 5 आरोपी गिरफ्तार 

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने देवबंद के गांव मंझौल जबरदस्तपुर में एक खेत में छापामारी की। जहां पर टीम ने नकली दवा की फैक्ट्री को पकड़ा है। सेंटर की टीम ने उत्तराखंड के भगवानपुर और रायपुर भगवानपुर में भी छापामारी की है। और पढ़ें