मुजफ्फरनगर न्यूज़ : BJP के पूर्व विधायक उमेश मलिक की RLD पर विवादित टिप्पणी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

BJP के पूर्व विधायक उमेश मलिक की RLD पर विवादित टिप्पणी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
UPT | पूर्व विधायक उमेश मलिक

Mar 07, 2024 20:28

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक उमेश मलिक बुधवार को मुजफ्फरनगर में रालोद से गठबंधन पर बोलते हुए विवादित हो गए। सोशल मीडिया पर...

Mar 07, 2024 20:28

Muzaffarnagar News : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक उमेश मलिक बुधवार को मुजफ्फरनगर में रालोद से गठबंधन पर बोलते हुए विवादित हो गए। सोशल मीडिया पर वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पूर्व विधायक मलिक आरएलडी (RLD) को लेकर हंसते हुए बयानबाजी करते नजर आ रहे हैं।

 गठबंधन को सही करार दिया
भाजपा के पूर्व विधायक उमेश मलिक ने गोयला गांव की सभा में रालोद से गठबंधन को सही करार दिया। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इससे दोनों पार्टियों को काफी अधिक मजबूती मिलेगी। इसी क्रम मलिक कुछ लोगों का हवाला देकर हंसते हुए विवादित बयानबाजी भी कर रहे थे। तभी जोर से ठहाके गूंज उठे। उन्होंने यह भी कहा कि पहले कहे हुए शब्द बेहद खतरनाक है।

सड़क पर घूम रहे हैं जानवर
पूर्व विधायक उमेश मलिक को लगा था कि अब उन्हें निवर्तमान कहा जाएगा, लेकिन रालोद से गठबंधन होने के बाद अब तो भूतपूर्व भी कह दिया गया है। इतना ही नहीं, उन्होंने गठबंधन के बाद रुकने के बजाए बागपत के बड़ौत का आवारा पशु की समस्या का उदाहरण भी दिया। पूर्व विधायक मलिक बोले कि रालोद नेता ने कहा कि जब से गठबंधन हुआ है, तभी से जानवर भी समझदार हो गए हैं। वह खेतों में घूमने के बजाए अब सड़क पर घूम रहे हैं।

Also Read

किसानों ने कहा-साहब हम जिंदा हैं! गन्ना समिति चुनाव की वोटर लिस्ट में जिंदा किसानों को दिखाया गया मृत

20 Sep 2024 12:48 AM

शामली Shamli News : किसानों ने कहा-साहब हम जिंदा हैं! गन्ना समिति चुनाव की वोटर लिस्ट में जिंदा किसानों को दिखाया गया मृत

शामली जिले में गन्ना समिति के डेलीगेट चुनाव को लेकर किसानों के बीच भारी हंगामा हो गया। गन्ना समिति के चुनावों में शामली क्षेत्र के 50 से अधिक किसानों को मतदाता सूची में मृत दर्शाते हुए उनके नाम काट दिए गए। और पढ़ें