मुजफ्फरनगर में सोमेंद्र तोमर : ऊर्जा राज्यमंत्री बोले- पेपर लीक नियंत्रण के लिए कानून बनाएंगी सरकार

 ऊर्जा राज्यमंत्री बोले- पेपर लीक नियंत्रण के लिए कानून बनाएंगी सरकार
UPT | उप्र ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर।

Apr 15, 2024 22:49

ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर ने कहा कि भाजपा सरकार ऐसा कानून बनाएगी जिससे कि किसी भी प्रतियोगी परीक्षा का पेपर लीक ना हो सके। उन्होंने कहा...

Apr 15, 2024 22:49

Short Highlights
  •  लोकसभा चुनाव के मददेनजर मुजफ्फरनगर में दी संकल्प पत्र की जानकारी
  • संकल्प पत्र में देश भर के लोगों से 15 लाख सुझाव मिलने का किया दावा
  • कहा, आगे से किसी भी प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक ना हो इसकी होगी व्यवस्था 
Mujaffarnagar : मुजफ्फरनगर में यूपी के ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर ने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद पेपर लीक नियंत्रण के लिए कानून बनाया जाएगा। प्रदेश के ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर ने कहा 2047 तक विकसित भारत बनाने के लिए काम होगा। सरकार पेपर लीक नियंत्रण के लिए कानून बनाएगी। ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर ने कहा कि भाजपा सरकार ऐसा कानून बनाएगी जिससे कि किसी भी प्रतियोगी परीक्षा का पेपर लीक ना हो सके। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने के बाद इसका सबसे अधिक असर प्रतियोगी छात्र पर मानसिक रूप से पड़ता है। 

ऊर्जा मंत्री ने भाजपा संकल्प पत्र की जानकारी दी
सोमवार को जनसभा को संबोधित करने के बाद मुजफ्फरनगर में महावीर चौक स्थित होटल में प्रभारी मंत्री सोमेंद्र तोमर ने पत्रकारों से बात की। इस दौरान ऊर्जा मंत्री ने भाजपा संकल्प पत्र की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देशभर के लोगों से 15 लाख सुझाव मिलने के बाद भाजपा ने अपना संकल्प पत्र पूरा कियया है। आगे भी संकल्प पत्र में जो वादे किए गए हैं उनको पूरा किया जाएगा। 

80 करोड़ लोगों के लिए मुफ्त राशन की व्यवस्था 
भाजपा ने 80 करोड़ लोगों के लिए मुफ्त राशन की व्यवस्था कर 25 करोड़ को गरीबी के दायरे से बाहर निकाला है। राशन योजना आगे पांच साल तक ऐसे ही चलती रहेगी। चार करोड़ घर बनाए हैं, अभी आगे भी तीन करोड़ और पक्के मकान बनवाएं जाएंगे। हर घर जल योजना, मुफ्त बिजली कनेक्शन, इलेक्ट्रिक वाहन के लिए मुफ्त चार्जिंग व्यवस्था की जा रही है। नारी सशक्तिकरण और मातृ शक्ति के लिए महिलाओं को आरक्षण दिया गया। 

पाइप लाइन के माध्यम से घर-घर तक गैस 
पाइप लाइन के माध्यम से घर-घर तक गैस पहुंचाई गई। डॉ. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि किसान सम्मान निधि, पीएम विश्वकर्मा योजना विस्तार, मत्स्य पालन, रेहड़ी-पटरी वाले की ऋण सीमा को बढ़ाकर 50 हजार तक करना, 5जी और 6जी, सांस्कृतिक धरोहर सुरक्षित करना, आयुष्मान योजना, एंजुकेशन पॉलिसी, खेल क्षेत्र, स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र आदि को संकल्प पत्र में लिया गया है। 

Also Read

इसी महीने हो सकता है उद्घाटन, क्षेत्रीय विकास को मिलेगी गति

19 Sep 2024 03:45 PM

सहारनपुर जल्द शुरू होगा सरसावा का सिविल एयरपोर्ट : इसी महीने हो सकता है उद्घाटन, क्षेत्रीय विकास को मिलेगी गति

इस महीने के अंत तक एयरपोर्ट का उद्घाटन किया जा सकता है, जिससे सरसावा से विभिन्न शहरों के लिए हवाई सेवाएं शुरू हो सकेंगी। इससे स्थानीय लोगों को हवाई यातायात की सुविधा मिलेगी... और पढ़ें