कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले सांसद इमरान मसूद : मुस्लिमों की मस्जिदें छीन ली जाएंगी, दरगाह, कब्रिस्तान और ईदगाह नहीं बचेंगे

मुस्लिमों की मस्जिदें छीन ली जाएंगी, दरगाह, कब्रिस्तान और ईदगाह नहीं बचेंगे
UPT | मीरापुर उपचुनाव के लिए आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में इमरान मसूद

Sep 04, 2024 10:07

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में मुसलमान और किसानों को बर्बादी करने पर तुली हुई है। देश का संविधान सही होगा तो मुस्लिम होंगे और संविधान की रक्षा सिर्फ राहुल गांधी कर सकते हैं।

Sep 04, 2024 10:07

Short Highlights
  • वक्फ संशोधन विधेयक को बताया मुस्लिम विरोधी 
  • सहारनपुर से कांग्रेस सांसद हैं इमरान मसूद 
  • मीरापुर विधानसभा उपचुनाव के बनाए गए प्रभारी
Muzaffarnagar News : वक्फ संशोधन विधेयक को सहारनपुर के कांग्रेस सांसद और मीरापुर विधानसभा के प्रभारी इमरान मसूद ने मुस्लिम विरोधी बताया है। सांसद इमरान मसूद ने कहा कि हमारी लड़ाई भाजपा विचारधारा से है। वक्फ संशोधन विधेयक के माध्यम से मस्जिदें तक छीन ली जाएंगी। मुस्लिमों की दरगाह, कब्रिस्तान और ईदगाह भी नहीं बचेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में मुसलमान और किसानों को बर्बादी करने पर तुली हुई है। देश का संविधान सही होगा तो मुस्लिम होंगे और संविधान की रक्षा सिर्फ राहुल गांधी कर सकते हैं।

मीरापुर उपचुनाव के लिए कार्यकर्ता सम्मेलन 
मुजफ्फरनगर के मीरापुर कस्बा स्थित मंडप में मीरापुर उपचुनाव के लिए आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में मसूद ने कहा कि हिंदुस्तान लोकतांत्रिक देश है। इस देश में लोकतांत्रिक क्रियाओं का पालन होना जरूरी है। भाजपा सरकार की नीति लोगों के घरों पर बुलडोजर चलाने की है। भाजपा सरकार में जो लोग नफरत फैलाकर सियासत करने की राजनीति कर रहे हैं, वो इस काम को बंद कर दें। 

गोकशी के नाम नफरत और मॉब लिचिंग कर मारने का सिलसिला 
कांग्रेस सांसद मसूद ने कहा कि गोकशी के नाम पर नफरत फैलाई जा रही है। मॉब लिंचिंग का शिकार बनाकर लोगों को मारा जा रहा है। फरीदाबाद में आर्यन मिश्रा को गोकशी के शक में गोली मारी थी। देश के अंदर इस समय जंगलराज है। जब तक पूरे देश में एकता का माहौल नहीं होगा, तब तक संविधान बचने वाला नहीं। 

कांग्रेस को जीत दिलानी है 
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि तीन बार से भाजपा को हराने के लिए वोट डाली जा रही है। लेकिन भाजपा नहीं हारी है। हम सबको अब एकजुट होकर भाजपा को नहीं हराना, बल्कि एकजुट होकर आपस में न बंटते हुए कांग्रेस को जीत दिलानी है।

मीरापुर में संविधान समारोह
सांसद मसूद ने कहा कि मीरापुर के उपचुनाव को लेकर बहुत दावेदारी कर रहे हैं। इतने लोगों से चुनाव नहीं लड़ा जाता है। इस महीने के अंत में मीरापुर में संविधान सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यकर्ताओं हिम्मत तो करो फिर देखना कांग्रेस व गठबंधन की जीत कितनी जोरदार होेती है।

Also Read

छापेमारी कर करोड़ों रुपये की नकली दवाई बरामद की, 5 आरोपी गिरफ्तार 

18 Sep 2024 08:45 PM

सहारनपुर सहारनपुर में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई : छापेमारी कर करोड़ों रुपये की नकली दवाई बरामद की, 5 आरोपी गिरफ्तार 

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने देवबंद के गांव मंझौल जबरदस्तपुर में एक खेत में छापामारी की। जहां पर टीम ने नकली दवा की फैक्ट्री को पकड़ा है। सेंटर की टीम ने उत्तराखंड के भगवानपुर और रायपुर भगवानपुर में भी छापामारी की है। और पढ़ें