advertisements
advertisements

Muzaffarnagar News : सुहागरात पर दुल्हन करती थी ऐसा काम कि उड़ जाते थे दुल्हे के होश, पूरा मामला जान हो जाएंगे हैरान

सुहागरात पर दुल्हन करती थी ऐसा काम कि उड़ जाते थे दुल्हे के होश, पूरा मामला जान हो जाएंगे हैरान
UPT | मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार की गई लुटेरी दुल्हन और उसके गैंग के सदस्य।

May 06, 2024 21:01

सदस्य कभी युवती की मां-बाप, बहन-भाई बन जाया करते थे। कभी अन्य रिश्तेदार बन लोगों को ठगने का काम करते थे। पकड़े गए आरोपियों के पास से भारी मात्रा में सोने चांदी के आभूषण नगदी बरामद...

May 06, 2024 21:01

Short Highlights
  • यूपी और उत्तराखंड तक फैला था लुटेरी दुल्हन गैंग का जाल
  • मुजफ्फरनगर पुलिस ने लुटेरी दुल्हन को गैंग सहित किया गिरफ्तार
  • लुटेरी दुल्हन गैंग के सदस्य कभी बनते थे भाई तो कभी पिता
Muzaffarnagar : मुजफ्फरनगर में लुटेरी दुल्हन और उसके गैंग के सदस्य पकड़े गए हैं। गैंग के सदस्य लुटेरी दुल्हन की पहले शादी कराते थे। उसके बाद अगली सुबह ससुराल से सोने—चांदी के आभूषण सहित नगदी लेकर होते थे फरार। दुल्हन सहित साथ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। है। बताया जाता है कि लुटेरी दुल्हन गैंग के खिलाफ यूपी, उत्तराखंड में कई मामले दर्ज बताये गए हैं। 

युवती के माध्यम से ससुराल से सोने चांदी के आभूषण सहित
उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में एक ऐसा गिरोह पकड़ा गया है। जिसमें गैंग में शामिल युवती की शादी कराकर अगले दिन युवती के माध्यम से ससुराल से सोने चांदी के आभूषण सहित नगदी पर गैंग के सदस्य हाथ साफ कर दिया करता था। इस गैंग में लुटेरी दुल्हन सहित कुल सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गैंग के सदस्य कभी युवती की मां-बाप, बहन-भाई बन जाया करते थे। कभी अन्य रिश्तेदार बन लोगों को ठगने का काम करते थे। पकड़े गए आरोपियों के पास से भारी मात्रा में सोने चांदी के आभूषण नगदी बरामद की गई है। एसपी देहात की माने तो लुटेरी दुल्हन सहित उसके साथियों के खिलाफ यूपी उत्तराखंड में कई मामले दर्ज बताये जा रहे हैं अन्य जनपदों में भी इनके बारे में जांच पड़ताल कराई जा रही है।

ऐसे पकड़ में आया लुटेरी दुल्हन का गिरोह
मुजफ्फरनगर के तितावी थाना पुलिस ने गांव खेड़ी दूधाधारी में पहली रात में घर से माल समेटकर फरार होने वाली लुटेरी दुल्हन व उसके गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया है। एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि गत 5 मार्च 2024 को खेड़ी दूधाधारी निवासी बादल ने मुकदमा दर्ज कराया था कि उसने उत्तराखंड के किच्छा निवासी निक्की के साथ शादी की थी। विदा होने के बाद उसका भाई कृष्णा साथ आया था।

जब परिजन सोकर उठा तो दुल्हन व उसका भाई नहीं दिखे
रात में सोने के बाद सुबह अगले दिन जब परिजन सोकर उठा तो दुल्हन व उसका भाई नहीं दिखे। घर में रखे जेवरात एवं नगदी गायब थी। इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद लुटेरी दुल्हन निक्की पुत्री कुलदीप सिंह निवासी हाथी खाना किच्छा जनपद ऊधमसिंह नगर उत्तराखंड, आशा पत्नी कुलदीप सिंह निवासी कस्बा किच्छा, ओमवती पत्नी नेत्रपाल निवासी लालपुर थाना किच्छा, कृष्णा उर्फ भूरे पुत्र नन्हे निवासी कस्बा किच्छा, नन्हें पुत्र नत्थू हाल निवासी कस्बा किच्छा मूल पता सैरों वाली डण्डिया थाना बहड़ी जनपद बरेली व  इरशाद पुत्र इंतजार निवासी सैरों वाली डण्डिया थाना बहड़ी जनपद बरेली गिरफ्तार किया है।

Also Read

एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी का 50वां जन्मदिन, अनाथ बच्चों को खिलाया खाना

19 May 2024 07:30 PM

मुजफ्फरनगर  Muzaffarnagar News : एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी का 50वां जन्मदिन, अनाथ बच्चों को खिलाया खाना

एक्टर के जन्मदिन के मौके पर'लिहाज फाउंडेशन' ने बुढ़ाना में हजारों वंचित बच्चों को खाना खिलाया और बेहद सादगी से उनका जन्मदिन… और पढ़ें