दुष्कर्म का आरोपी दिल्ली पुलिस की हिरासत से फरार : दो सिपाही और एक दरोगा को दिया चकमा

दो सिपाही और एक दरोगा को दिया चकमा
UPT | प्रतीकात्मक फोटो।

Sep 01, 2024 21:43

दोनों सिपाही उसे होटल से बाहर लेकर आए। जहां से वापस होटल ले जाते समय दुष्कर्म का आरोपी दोनों सिपाहियों को धक्का देकर भाग गया।

Sep 01, 2024 21:43

Short Highlights
  • हरिद्वार से पकड़कर दिल्ली ले जा रहे थे 
  • खतौली क्षेत्र में धक्का देकर हुआ फरार
  • तबियत खराब होने की बात कहकर रूकवाया वाहन  
Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर के खतौली क्षेत्र से दिल्ली पुलिस की हिरासत से दुष्कर्म का आरोपी फरार हो गया। दुष्कर्म के आरोपी को हरिद्वार से पकड़कर दिल्ली ले जाया जा रहा था। दिल्ली देहरादून हाईवे पर खतौली थाना क्षेत्र में दिल्ली पुलिस के सिपाहियों को धक्का देकर दुष्कर्म का आरोपी फरार हो गया। खतौली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की है। 

निजी वाहन से दिल्ली ले जा रही थी
दक्षिणी दिल्ली के थाना मालवीय नगर में तैनात दरोगा साजिद हुसैन ने सिपाही नयन व दीवान अमित कुमार के साथ  उत्तराखंड के हरिद्वार के गांव पूरनपुर निवासी राहुल पुत्र विनोद उर्फ किशन को हरिद्वार से पकड़ा था। राहुल पर दिल्ली में दुष्कर्म का आरोप है। दिल्ली पुलिस दुष्कर्म के आरोपी को लेकर निजी वाहन से दिल्ली ले जा रही थी।  

उल्टी आने की बात कहने लगा
मुजफ्फरनगर में खतौली के चीतल ग्रांड के पास राहुल ने तबीयत खराब होने व भूख लगने का बहाना बनाया। दिल्ली पुलिस की टीम उसे चीतल ग्रांड पर लेकर रुक गई। खाने का ऑर्डर देते समय राहुल उल्टी आने की बात कहने लगा। दोनों सिपाही उसे होटल से बाहर लेकर आए। जहां से वापस होटल ले जाते समय दुष्कर्म का आरोपी दोनों सिपाहियों को धक्का देकर भाग गया। खतौली कोतवाली में दिल्ली पुलिस के दरोगा साजिद हुसैन ने मुकदमा दर्ज कराया है।

Also Read

छापेमारी कर करोड़ों रुपये की नकली दवाई बरामद की, 5 आरोपी गिरफ्तार 

18 Sep 2024 08:45 PM

सहारनपुर सहारनपुर में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई : छापेमारी कर करोड़ों रुपये की नकली दवाई बरामद की, 5 आरोपी गिरफ्तार 

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने देवबंद के गांव मंझौल जबरदस्तपुर में एक खेत में छापामारी की। जहां पर टीम ने नकली दवा की फैक्ट्री को पकड़ा है। सेंटर की टीम ने उत्तराखंड के भगवानपुर और रायपुर भगवानपुर में भी छापामारी की है। और पढ़ें