Saharanpur news : सहारनपुर में बुधवार को प्रियंका का रोड शो, 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान

सहारनपुर में बुधवार को प्रियंका का रोड शो, 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान
UPT | प्रियंका गांधी वाड्रा सहारनपुर रोड शो

Apr 16, 2024 16:02

सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र के इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी इमरान मसूद के समर्थन में गोल कोठी से रायवाला मार्केट होते हुए गुरुद्वारा रोड तक रोड शो...

Apr 16, 2024 16:02

Short Highlights
  • हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगी सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी
  • गठबंधन प्रत्याशी इमरान मसूद के समर्थन में 
  • गुरुद्वारा पहुंचकर गुरु सिंह सभा में मत्था टेककर अरदास
Saharanpur news : पहले चरण के चुनाव में मतदान का काउंट डाउन शुरू हो गया है। सहारनपुर में इस बार भाजपा और गठबंधन प्रत्याशी के बीच कांटे का मुकाबला है। गठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में कल 17 अप्रैल को कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सहारनपुर में रोड शो करेंगी। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य व पूर्व जिलाध्यक्ष जावेद साबरी व लोकसभा कोआर्डिनेटर कृष्ण कांत शर्मा ने ये जानकारी दी है।

सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र के इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी इमरान मसूद
उन्होंने बताया कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी वाड्रा सरसावा हवाई अड्डे पर पहुंचेगीं। जहां से वो हेलिकॉप्टर से सीधे सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर पहुंचेंगी। जहां पर मां शाकंभरी देवी के दर्शन करेंगी। इसके बाद सड़क मार्ग से सहारनपुर स्थित गोल कोठी पहुंचकर जैन मंदिर में दर्शन करेंगी। सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र के इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी इमरान मसूद के समर्थन में गोल कोठी से रायवाला मार्केट होते हुए गुरुद्वारा रोड तक रोड शो करेंगी। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में मत्था टेककर अरदास करेगी।

उन्होंने बताया कि प्रियंका गांधी के रोड शो की पूरी तैयारी कर ली गई है। प्रियंका गांधी के रोड में सभी तबके के लोग शामिल होंगे। सहारनपुर में पहले चरण में मतदान 19 अप्रैल को होना है।  

इन आठ सीटों पर पहले चरण में होंगे चुनाव
यूपी में पहले चरण में जिन सीटों पर चुनाव होने हैं, वो सभी पश्चिमी यूपी के हैं। पहले चरण में सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, कैराना, नगीना,बिजनौर,  मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत में मतदान होगा। इन सभी लोकसभा सीटाें पर 17 अप्रैल के बाद चुनाव प्रचार बंद हाे जाएगा।

Also Read

किसानों ने कहा-साहब हम जिंदा हैं! गन्ना समिति चुनाव की वोटर लिस्ट में जिंदा किसानों को दिखाया गया मृत

20 Sep 2024 12:48 AM

शामली Shamli News : किसानों ने कहा-साहब हम जिंदा हैं! गन्ना समिति चुनाव की वोटर लिस्ट में जिंदा किसानों को दिखाया गया मृत

शामली जिले में गन्ना समिति के डेलीगेट चुनाव को लेकर किसानों के बीच भारी हंगामा हो गया। गन्ना समिति के चुनावों में शामली क्षेत्र के 50 से अधिक किसानों को मतदाता सूची में मृत दर्शाते हुए उनके नाम काट दिए गए। और पढ़ें