शामली में होटल व्यवसायी की गोली मारकर हत्या : गुड्डन काम्बोज का शव नहर पटरी पर पड़ा मिला, जानिए पूरा मामला

गुड्डन काम्बोज का शव नहर पटरी पर पड़ा मिला, जानिए पूरा मामला
UPT | होटल व्यवसायी की हत्या

Sep 01, 2024 11:56

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में रविवार की सुबह एक होटल व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान शिव कुमार कांबोज उर्फ गुड्डन के रूप में हुई है, जो प्रॉपर्टी डीलिंग का भी काम करते थे।

Sep 01, 2024 11:56

Shamli News : उत्तर प्रदेश के शामली जिले में रविवार की सुबह एक होटल व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान शिव कुमार कांबोज उर्फ गुड्डन के रूप में हुई है, जो प्रॉपर्टी डीलिंग का भी काम करते थे। सुबह के समय मोर्निंग वॉक पर निकले शिव कुमार को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। पुलिस अपराधियों की पहचान और उन्हें पकड़ने के लिए तेजी से प्रयास कर रही है।

ये है पूरा मामला
होटल व्यवसायी शिव कुमार कांबोज का शव पूर्वी यमुना नहर पटरी पर मिला। शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और डॉग स्क्वाड को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है।
शिव कुमार कांबोज शामली शहर के कारण रोड पर स्थित लावण्य होटल के मालिक थे और साथ ही प्रॉपर्टी डीलिंग का व्यवसाय भी करते थे। रविवार सुबह वे झिंझाना- कैराना रोड के बीच स्थित पूर्वी यमुना नहर पटरी पर टहलेने गए थे। पुलिस के अनुसार, शिव कुमार जैसे ही वन विभाग कार्यालय के करीब 100 मीटर की दूरी पर पहुंचे, अज्ञात बदमाशों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से शिव कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई है और स्थानीय निवासियों में भय का माहौल उत्पन्न हो गया है।

ये भी पढ़ें : 🔴 UP Live Updates : टोल प्लाजा पर खत्म होगा फास्टैग सिस्टम, एक सितंबर से बढ़ गए एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम

पुलिस मामले की जांच कर रही है
पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखे बरामद किए हैं, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्या के दौरान तीन गोलियां चलाई गईं। इस घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी संतोष कुमार भी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले का जायजा लिया। एसएसपी ने मामले की त्वरित जांच के लिए चार टीमों का गठन किया है।

Also Read

इसी महीने हो सकता है उद्घाटन, क्षेत्रीय विकास को मिलेगी गति

19 Sep 2024 03:45 PM

सहारनपुर जल्द शुरू होगा सरसावा का सिविल एयरपोर्ट : इसी महीने हो सकता है उद्घाटन, क्षेत्रीय विकास को मिलेगी गति

इस महीने के अंत तक एयरपोर्ट का उद्घाटन किया जा सकता है, जिससे सरसावा से विभिन्न शहरों के लिए हवाई सेवाएं शुरू हो सकेंगी। इससे स्थानीय लोगों को हवाई यातायात की सुविधा मिलेगी... और पढ़ें