गन्ना किसानों के आंदोलन पर जयंत चौधरी : केंद्रीय मंत्री बोले- मैं हूं तो राजस्थान, लेकिन शामली में है ध्यान

केंद्रीय मंत्री बोले- मैं हूं तो राजस्थान, लेकिन शामली में है ध्यान
UPT | रालोद नेता जयंत चौधरी

Oct 08, 2024 18:19

आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर शामली जिले में चल रहे किसान आंदोलन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैं इस समय राजस्थान में एक कार्यक्रम में हूं लेकिन मेरा पूरा ध्यान किसानों पर है।

Oct 08, 2024 18:19

Shamli News : उत्तर प्रदेश के शामली जिले में किसानों का करोड़ों रुपये बकाया है। शामली शुगर मिल पर 188 करोड़ रुपये, ऊन शुगर मिल पर 46 करोड़, थानाभवन शुगर मिल पर 86 करोड़ रुपये का भुगतान बकाया है। जिसे लेकर किसानों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। साथ ही किसानों ने केंद्रीय मंत्री और रालोद नेता जयंत चौधरी पर भी निशाना साधा। इस पर RLD राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि मैं इस समय राजस्थान कार्यक्रम में हूं लेकिन मेरा पूरा ध्यान शामली के किसानों पर है।

पोस्ट में लिखी ये बातें
शामली में इस समय शुगर मिल किसान अपने बकाया गन्ना भुगतान को लेकर धरना कर रहे हैं। जिस पर राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि बीते दिनों मैं राजस्थान कार्यक्रम में हूं, लेकिन ध्यान शामली, उत्तर प्रदेश में किसान पर है। उन्होंने किसानों की समस्याओं और उनके आर्थिक लाभ के बारे में लिखा। जयंत चौधरी ने कहा कि एक स्वस्थ और मजबूत चीनी मिल उद्योग न केवल किसानों के लिए फायदेमंद होता है, बल्कि पूरे राज्य की अर्थव्यवस्था को भी मजबूत करता है। उन्होंने किसानों के कल्याण को अपनी प्राथमिकता बताया और यह सुनिश्चित किया कि सरकार और प्रशासन किसानों की समस्याओं को हल करेगी।

ये भी पढ़ें : गुस्साए किसानों ने कलेक्ट्रेट चौराहे पर किया हंगामा : अपनी मांग को लेकर डटे रहे किसान, कहा- बिना भुगतान नहीं हटेंगे

कृषि क्षेत्र में सुधार की आवश्यकता
जयंत चौधरी ने अपने संदेश में कृषि क्षेत्र में सुधार और निजी चीनी मिल उद्योग की मजबूती पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि एक स्थिर और समृद्ध निजी चीनी मिल उद्योग किसानों को लाभ पहुंचाता है और उन्हें आर्थिक स्थिरता प्रदान करता है। इसके अलावा, यह राज्य की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती देता है। उन्होंने कहा कि किसान कल्याण के बिना कोई भी आर्थिक सुधार अधूरा है और यह जरूरी है कि किसानों के हितों को प्राथमिकता दी जाए।
सरकार से उम्मीदें
आरएलडी प्रमुख ने अपने पोस्ट में यह भी उम्मीद जताई कि उत्तर प्रदेश की सरकार और प्रशासन किसानों के मुद्दों को गंभीरता से लेंगे और उनके साथ सार्थक वार्ता करेंगे। जयंत चौधरी ने प्रशासन से आग्रह किया कि वे किसानों के साथ बात करें और उनके हितों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाएं। उन्होंने यह भी कहा कि यूपी सरकार को किसान के प्रति संवेदनशील होने की आवश्यकता है, क्योंकि किसान देश की रीढ़ हैं और उनकी भलाई किसी भी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

कौन है रालोद नेता जयंत चौधरी
चौधरी जयंत सिंह एक राजनीतिज्ञ हैं। वे राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। वह भारत के पूर्व प्रधान मंत्री चौधरी चरण सिंह के पोते और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह के पुत्र हैं। चौधरी ने 2014 के आम चुनावों में मथुरा से चुनाव लड़ा था, हालांकि, वह भाजपा उम्मीदवार हेमा मालिनी से हार गए थे। 2019 के लोकसभा चुनावों में जयंत बागपत से भाजपा के सत्यपाल सिंह से 23,000 वोटों के मामूली अंतर से हार गए थे। 2024 लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की और पीएम नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में पहली बार कैबिनेट राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाए गए। जयंत को कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शामिल किया गया। जयंत 1894 के भूमि अधिग्रहण कानून और यूपी में बड़े पैमाने पर भूमि अधिग्रहण के आलोचक रहे हैं। वे राज्य और मथुरा, नोएडा, हाथरस, ग्रेटर नोएडा, आगरा और अलीगढ़ जिलों में भूमि के अनुचित अधिग्रहण का विरोध करने वाले आंदोलनों का हिस्सा रहे हैं। वे भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के जनरल बोर्ड के सदस्य रहे हैं।

Also Read

भाजपा की जीत पर प्रतिक्रिया, बोले- तो देश गड्ढे में जायेगा और पूरा बिकेगा

8 Oct 2024 06:20 PM

मुजफ्फरनगर राकेश टिकैत का विवादित बयान : भाजपा की जीत पर प्रतिक्रिया, बोले- तो देश गड्ढे में जायेगा और पूरा बिकेगा

हरियाणा विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है, और रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। और पढ़ें