Shamli News : फिरोज की संदिग्ध अवस्था में मौत के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

फिरोज की संदिग्ध अवस्था में मौत के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
फ़ाइल फोटो | फिरोज

Jul 06, 2024 00:03

फिरोज बृहस्पतिवार रात को मोहल्ला आर्यनगर निवासी धर्मपाल कश्यप के मकान में घुस गया। परिजनों के शोर मचाया और पड़ोसियों की मदद से फिरोज को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था।

Jul 06, 2024 00:03

Shamli News : शामली जिले के जलालाबाद के मोहल्ला अमानत अली निवासी 30 वर्षीय फिरोज की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी पिंकी, पंकज, राजेंद्र पर गैर इरादतन हत्या में मुकदमा दर्ज किया है। 

जानकारी के मुताबिक फिरोज बृहस्पतिवार रात को मोहल्ला आर्यनगर निवासी धर्मपाल कश्यप के मकान में घुस गया। परिजनों के शोर मचाया और पड़ोसियों की मदद से फिरोज को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। बाद में पुलिस ने युवक को परिजनों को सौंप दिया था। इसके बाद देर रात में लगभग डेढ़ बजे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने पिटाई से युवक की मौत होने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार को पुलिस ने इस मामले में आरोपी पिंकी, पंकज, राजेंद्र पर गैर इरादतन हत्या में मुकदमा दर्ज कर लिया।  एएसपी संतोष कुमार का कहना है कि मृतक के परिजनों ने कुछ लोगों पर पिटाई करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।  

Also Read

इमरान मसूद बोले, सड़क पर नमाज अल्लाह को भी...

8 Jul 2024 01:01 PM

सहारनपुर चंद्रशेखर के बयान पर कांग्रेस सांसद की प्रतिक्रिया : इमरान मसूद बोले, सड़क पर नमाज अल्लाह को भी...

मसूद का कहना है कि प्रतिबंध के बाद सार्वजनिक स्थानों पर धार्मिक गतिविधियां उचित नहीं हैं, क्योंकि ये स्थान सरकारी संपत्ति हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी धार्मिक समुदाय को सार्वजनिक स्थानों पर अपना अधिकार जमाने की अनुमति... और पढ़ें