Shamli News : यमुना नदी में नहाने आए दो दोस्तों की डूबने से मौत, एक को नाविकों ने बचाया

यमुना नदी में नहाने आए दो दोस्तों की डूबने से मौत, एक को नाविकों ने बचाया
UPT | प्रतीकात्मक फोटो।

Jun 12, 2024 00:07

तीन दोस्तों के बीच गहरा याराना था। तीनों की दोस्ती की मिसाल स्कूल में दी जाती थी। जहां भी जाते तीनों एक साथ जाते थे। आज मौत भी बहाने से तीनों को एक साथ ले गई। लेकिन शायद एक के नसीब में बचना लिखा था।

Jun 12, 2024 00:07

Short Highlights
  • यमुना नदी में नहाते समय डूबे तीन दोस्त
  • पानीपत से आए थे कैराना में यमुना नहाने
  • स्कूल में भी तीनों एक साथ करते थे पढ़ाई
Shamli News : तीन दोस्तों के बीच गहरा याराना था। तीनों की दोस्ती की मिसाल स्कूल में दी जाती थी। जहां भी जाते तीनों एक साथ जाते थे। आज मौत भी बहाने से तीनों को एक साथ ले गई। लेकिन शायद एक के नसीब में बचना लिखा था। इसलिए वो बच गया और दो दोस्त एक साथ सदा के लिए इस दुनिया से रूखसत हो गए। तीनों के परिवार के लिए ये दर्दनाक घटना काफी दुखद है। 

ये है पूरा मामला 
मंगलवार दोपहर हरियाणा के पानीपत जनपद निवासी तीन दोस्त यमुना नदी में नहाते समय डूब गए। लेकिन समय रहते गोताखोरों ने एक युवक को बचा लिया। लेकिन काफी मशक्कत के बाद दो दोस्तों के शवों को गोताखोरों ने यमुना से बाहर निकाला। मृतक दो दोस्त 11वीं और 12वीं के छात्र हैं। सूचना पर पानीपत से भी परिजन रोत बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों के शवों का पंचनामा भर पीएम के लिए भेज दिए।

धान की प्लेज लगा रहे किसानों ने शोर मचाया
मंगलवार दोपहर बाद हरियाणा के पानीपत की विद्या नगर कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय प्रिंस, 18 वर्षीय विकास व शिवा यमुना में नहाने आए थे। तीनों दोस्त हरियाणा की साइड यमुना पुल के पास नहाने लगे। इस दौरान तीनों दोस्त यमुना के तेज बहाव में डुबने लगे। यमुना किनारे धान की प्लेज लगा रहे किसानों ने शोर मचाया। इसके बाद गोताखोरों ने यमुना में छलांग लगा दी। 

गोताखोरों ने समय रहते डूब रहे शिवा को बाहर निकाला
गोताखोरों ने समय रहते डूब रहे शिवा यमुना से बाहर निकाल लिया। लेकिन दो दोस्त प्रिंस व विकास का पता नहीं चला। तीन युवकों के यमुना में डूबने की सूचना कैराना कोतवाली प्रभारी विरेन्द्र सिंह कसाना पहुंचे। गोताखोरों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद प्रिंस व विकास के शवों को यमुना से निकाला। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तीन युवक पानीपत से यमुना में नहाने आए थे। यमुना में डुबने से दो युवकों की मौत हो गई। दोनों के शवों को पीएम के लिए भेजा गया है।

तीनों दोस्त पानीपत में पढ़ते थे एकसाथ
परिजनों ने बताया कि प्रिंस मॉडल संस्कृति स्कूल पानीपत में कक्षा 11 और विकास राजकीय इंटर कॉलेज पानीपत में कक्षा 12वीं का छात्र था। जबकि शिवा भी राजकीय इंटर कॉलेज में कक्षा 12वीं का छात्र है। तीनों दोस्तों के बीच गहरी दोस्ती थी। तीनों अक्सर साथ रहते थे। 

Also Read

सहारनपुर में शाकुंभरी देवी मंदिर तक पहुंचा जलस्तर, श्रद्धालुओं को रोका

2 Jul 2024 09:02 PM

सहारनपुर Saharanpur News : सहारनपुर में शाकुंभरी देवी मंदिर तक पहुंचा जलस्तर, श्रद्धालुओं को रोका

शाकुंभरी देवी मंदिर तक जलस्तर पहुंचने से पुलिस ने श्रद्धालुओं पर भूरादेव पर रोक दिया। इसके चलते अधिकतर श्रद्धालु बिना देवी के दर्शन किए ही वापस लौट गए हैं। और पढ़ें