यूपी के शामली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है। जिसमें एक नाई मसाज करते हुए युवक के चेहरे पर थूक का इस्तेमाल कर रहा है। इसका वीडियो सोशल मीडिया...
Shamli News : थूक लगाकर मसाज करते वीडियो हुआ वायरल, अब पुलिस ने नाई के खिलाफ दर्ज की एफआईआर
Jun 08, 2024 12:48
Jun 08, 2024 12:48
बता दें कि शामली के कस्बा थानाभवन में मसाज करते समय नाई द्वारा थूक लगाया जा रहा है। इस घटना को लेकर पुलिस तत्काल कार्रवाई में आ गई है और मामले की गहरी जांच शुरू कर दी गई है। वीडियो में दिखाई जा रही घटना में एक युवक के चेहरे पर मसाज करते हुए नाई का थूक लगाते हुए दिखाया जा रहा है।
अमजद के खिलाफ दर्ज की एफआईआर
इस घटना के आधार पर पुलिस ने आरोपी नाई की पहचान करने के बाद उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी हैं। बता दें कि आरोपी का नाम अमजद बताया जा रहा हैं। जिसके खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज की। थानाभवन के सीओ श्रेष्ठा ठाकुर ने इस घटना के बारे में जानकारी दी और बताया कि वीडियो में नाई का गलत काम दिखाया गया है। आरोपी नाई की पहचान के बाद, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Also Read
2 Jul 2024 09:02 PM
शाकुंभरी देवी मंदिर तक जलस्तर पहुंचने से पुलिस ने श्रद्धालुओं पर भूरादेव पर रोक दिया। इसके चलते अधिकतर श्रद्धालु बिना देवी के दर्शन किए ही वापस लौट गए हैं। और पढ़ें