Chandauli News : अनियंत्रित कार की टक्कर से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

अनियंत्रित कार की टक्कर से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
UPT | सड़क किनारे पलटी कार

Aug 29, 2024 17:49

सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के धरहरा पेट्रोल पंप के पास गुरुवार तड़के सड़क किनारे शौच कर रहे एक युवक को कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद...

Aug 29, 2024 17:49

Chandauli News : सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के धरहरा पेट्रोल पंप के पास गुरुवार तड़के सड़क किनारे शौच कर रहे एक युवक को कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक और कार सवार मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के मौत के बाद से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

धरहरा डेढ़ावल मार्ग पर हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, स्कलडीहा कोतवाली क्षेत्र के धरहरा गांव का रहने वाला 40 वर्षीय युवक श्याम सुंदर अपनें परिवार के साथ पेट्रोल पंप के समीप रहता था। गुरुवार की सुबह श्याम सुंदर शौच के लिये सड़क के किनारे था। इसी बीच सकलडीहा से धरहरा डेढ़ावल मार्ग की ओर जा रही एक कार अनियंत्रित हो गई । जिसकी चपेट में आकर श्याम सुंदर घायल हो गया। हादसे के बाद अनियंत्रित कार भी एक पेड़ से जा टकराई। घटना के बाद चालक और कार सवार मौके से फरार हो गए। 

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गयी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस और पैंथर पुलिस ने युवक को बाहर निकालकर एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी ले गयी। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सकलडीहा थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि कार की टक्कर से एक युवक की मौत हो गयी है। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा जा रहा है।

Also Read

 समाज के लोगों ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पुतला फूंका

19 Sep 2024 05:13 PM

चंदौली सिख समुदाय पर राहुल गांधी के बयान के खिलाफ प्रदर्शन : समाज के लोगों ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पुतला फूंका

चंदौली में सिख समाज के लोगों ने राहुल गांधी के अमेरिका दौरे के दौरान दिए गए बयान पर गहरा आक्रोश जताया। समाज के लोगों ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कांग्रेस नेता का पुतला फूंका। और पढ़ें