Chandauli News : कई चुनावों से बेहतर साबित हो रहे हैं भाजपा के चुनावी रणनीतिकार

कई चुनावों से बेहतर साबित हो रहे हैं भाजपा के चुनावी रणनीतिकार
UPT | प्रतीकात्मक फोटो

Apr 27, 2024 18:32

जनपद में लोकसभा, विधानसभा व जिला पंचायत व प्रमुख के चुनाव में भाजपा के चुनावी रणनीतिकारों के आगे सपा, कांग्रेस व बसपा सभी फेल साबित…

Apr 27, 2024 18:32

Chandauli News : जनपद में लोकसभा, विधानसभा व जिला पंचायत व प्रमुख के चुनाव में भाजपा के चुनावी रणनीतिकारों के आगे सपा, कांग्रेस व बसपा सभी फेल साबित हुए। जहां 2014 से भाजपा ने सफलता अर्जित करती नजर आ रही है। वहीं सपा कांग्रेस को बसपा के संगठन को कोई सफलता नहीं मिली है। लोकसभा  हो या विधानसभा सभी चुनावों में भाजपा ने बाजी मारी है। इससे साफ जाहिर होता है कि कहीं ना कहीं अन्य  दलों के संगठन कमजोर साबित हो रहे है।
जनपद के लोकसभा चुनाव के दौरान 2014 में संसदीय क्षेत्र 76 में भाजपा ने अपना परचम लहराया तो कभी भी हार का मुंह अभी तक नहीं देखना पड़ा है। कहीं ना कहीं  भाजपा संगठन के जिलाध्यक्ष और शीर्ष नेतृत्व जनपद की राजनीति में हावी नजर आये हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव व 2017के विधानसभा में संगठन का नेतृत्व कर रहे सर्वेश कुशवाहा के साथ लोकसभा 2019 व विधानसभा 2022 में अभिमन्यु सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में भी अपने संगठन की ताकत दिखाई,जिसके चलते 2014 के लोकसभा चुनाव में डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय डेढ़ लाख से अधिक वोटो के अंतर से बसपा प्रत्याशी को मात दिया था, वही 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान सपा व बसपा गठबंधन को भी मात देते हुए 1500 लगभग मतों से जीत हासिल कर संगठन की मजबूती देखने को नजर आई। वही 2017 विधानसभा चुनाव में भी जनपद के चार विधानसभा में तीन अपने प्रत्याशी को जिताने में सफल रहे। यही नहीं पंचायत चुनाव में भी 9 ब्लॉकों में आज ब्लाकों पर अपना कब्जा जमाया हुआ है और जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी भी भाजपा के पास ही है। जबकि जिला पंचायत के चुनाव में सपा ने 14 सदस्यों की जीत का दावा किया था लेकिन अध्यक्ष के चुनाव में पूरी तरह से सफल होते हुए सपा प्रत्याशी को मात्र पांच ही मत प्राप्त हुए।वहीं सपा की बात करें तो जब से संगठन के बागडोर सत्यनारायण राजभर को मिली है तब से वह असफल ही साबित हुए हैं। जहां 2014 के चुनाव में सपा के सांसद को तीसरे नंबर पर जाना पड़ा। वही विधानसभा में भी एक सीट पर संतोष करना पड़ा है। यही नहीं 2019 के चुनाव में सपा बसपा के गठबंधन मैं भी भाजपा से मात खानी पड़ी। इस दौरान सपा की कमान जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर और बसपा के जिला अध्यक्ष घनश्याम प्रधान रहे। वहीं कांग्रेस के जिलाध्यक्ष देवेंद्र मुन्ना  किसी भी चुनाव में अपना वर्चस्व नहीं दिखा पाए। इसके बाद बदले प्रवेश में धर्मेंद्र तिवारी को विधानसभा चुनाव में जिलाध्यक्ष बनाया गया,लेकिन वह भी नहीं सफल हो पाए। 2024 के चुनाव में इस बार सपा और कांग्रेस का गठबंधन है। इस बार सपा का नेतृत्व एक बार फिर जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर कर रहे हैं, तो वही कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी का साथ-साथ वहीं बसपा के जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान इस बार कितना असर दिखा पाते हैं। जनपद में 1 जून को मतदान होगा और 4 जून को परिणाम आने के बाद ही पता चलेगा। यही नहीं नए जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह के लिए भी लोकसभा चुनाव में अपना वर्चस्व कायम करने के लिए संगठन के साथ-साथ प्रत्याशी को  हैट्रिक लगाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाना होगा ।

Also Read

विकास कार्यों का देर रात तक किया निरीक्षण, बाढ़ पीड़ितों के राहत शिविर का भी लिया जायजा

17 Sep 2024 12:23 AM

वाराणसी वाराणसी पहुंचे सीएम योगी : विकास कार्यों का देर रात तक किया निरीक्षण, बाढ़ पीड़ितों के राहत शिविर का भी लिया जायजा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार देर रात वाराणसी में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। और पढ़ें