Chandauli News : डायल 112 की महिला पुलिसकर्मी ने पति पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप, जानें पूरा मामला

डायल 112 की महिला पुलिसकर्मी ने पति पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप, जानें पूरा मामला
UPT | चंदौली

Sep 30, 2024 21:38

पुलिस लाइन स्थित डायल-112 कार्यालय में तैनात एक महिला पुलिसकर्मी ने अपने पति अशोक यादव पर दस लाख रुपए और चार पहिया दहेज में मांगने...

Sep 30, 2024 21:38

Chandauli News : पुलिस लाइन स्थित डायल-112 कार्यालय में तैनात एक महिला पुलिसकर्मी ने अपने पति अशोक यादव पर दस लाख रुपए और चार पहिया दहेज में मांगने का आरोप लगाते हुए सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। अशोक यादव पुलिस लाइन में कांस्टेबल के पद पर नियुक्त हैं। फिलहाल पुलिस मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।



अशोक यादव पर दहेज उत्पीड़न का आरोप
जानकारी के अनुसार अशोक और महिला ने आठ माह पहले कोर्ट मैरिज किया था। सदर कोतवाली में दर्ज मुकदमे के अनुसार डायल-112 के कार्यालय में तैनात महिला पुलिस कर्मी ने अशोक यादव पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला ने बताया अशोक के द्वारा दस लाख रुपए और एक चार पहिया वाहन की डिमांड की जा रही है। दहेज की डिमांड के चलते अशोक यादव अपनी पत्नी के साथ नहीं रहते हैं। आरोप है अशोक के परिवार के लोग भी दहेज को लेकर बार-बार धमकी देते हैं। इसके चलते महिला काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान है। महिला का आरोप है कि दहेज को लेकर अशोक यादव के अलावा उसके माता-पिता और अजय यादव लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं। इसी मामले को लेकर सदर कोतवाली में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज हुआ है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस
कोतवाल गगन राज सिंह ने बताया कि महिला पुलिस कर्मी ने अपने पति अशोक यादव के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच कर रही है।

Also Read

छात्रों ने स्थानीय बाजार के महत्व पर रखे विचार, बोले-इससे आत्मसम्मान में वृद्धि होगी

30 Sep 2024 08:42 PM

गाजीपुर निबंध और भाषण प्रतियोगिता : छात्रों ने स्थानीय बाजार के महत्व पर रखे विचार, बोले-इससे आत्मसम्मान में वृद्धि होगी

हिंदू इंटर कॉलेज, जमानिया में निबंध और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के पहले चरण में निबंध प्रतियोगिता हुई, जिसका विषय था "लोकल का स्वर"। प्रतिभागियों ने इस बात पर जोर दिया कि स्थानीय उत्पादों का समर्थन करने से न केवल आत्मसम्मान में वृद्धि होगी, बल्कि स्थानीय अ... और पढ़ें