Chandauli News : जिला अस्पताल के वार्ड में मरीजों की भरमार, कर्मचारी परेशान

जिला अस्पताल के वार्ड में मरीजों की भरमार, कर्मचारी परेशान
UPT | जिला अस्पताल में भर्ती मरीज

Sep 23, 2024 20:40

मुख्यालय स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय इन दोनों मरीजों की भरमार लगी हुई है। उक्त जिला अस्पताल में भर्ती...

Sep 23, 2024 20:40

Short Highlights

 

 

Chandauli News : मुख्यालय स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय इन दिनों मरीजों की भरमार लगी हुई है। उक्त जिला अस्पताल में भर्ती करने के लिए 120 बेड की व्यवस्था की गई है, लेकिन इन दिनों मरीजों की संख्या 120 पार है, लेकिन डिस्चार्ज कर मरीजों को बेड का व्यवस्था किया जा रहा है। इससे वार्ड में मरीज को बेड नहीं मिल पा रहा है। इससे चिकित्सकों को मजबूरी में मरीज को डिस्चार्ज कर रहे हैं, ताकि आने वाले मरीज को भर्ती किया जा सके। वहीं विभाग का दावा है कि मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण बेड कम पड़ गए हैं, लेकिन वैकल्पिक व्यवस्था कर मरीज का इलाज किया जा रहा है।



मुख्यालय स्थित पंडित गणपति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय में मौसमी बीमारियों के साथ-साथ अन्य बीमारियां भी लोगों को प्रभावित कर रही है। जिसमें प्रमुख रूप से डायरिया पेट दर्द गैस्ट्रो बुखार सहित तमाम बीमारी शामिल है। जहां महिला व पुरुष जिला अस्पताल में 120 बेड मरीज भर्ती करने की क्षमता है, लेकिन वहीं मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण प्रतिदिन 15 से 20 मरीज की छुट्टी हो रही है।

17 मरीजों की छुट्टी की गई
रविवार की बात करें तो कुल 93 मरीज है और लगभग 17 मरीजों की छुट्टी की गई है। वही शाम होते हैं ही मरीजों की संख्या 120 के पार चली जाती है। जिसके चलते मरीज व तीमारदार परेशान होते हैं। इसके बावजूद जिला अस्पताल का महिला और पुरुष वार्ड में मरीज भरे पड़े हुए है। जिला अस्पताल के वार्ड में मरीजों के भीड़ होने के कारण चिकित्सकों और ड्यूटी करने में कर्मचारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यही नहीं मरीज और तीमारदार भी परेशान हैं, लेकिन मजबूरी होने के कारण मरीज करें तो करें किसी प्रकार इलाज करा रहे हैं। मरीज के तीमदारों का कहना है कि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य प्रशासन मरीजों की बेहतर सुविधा प्रदान करें, ताकि मरीजों को राहत मिल सके।

जल्द ही व्यवस्था होने की उम्मीद
मौसम के कारण बीमार होने वाले मरीज ज्यादा जिला अस्पताल में पहुंचने के कारण बेड कम पड़ जा रहे हैं। किसी प्रकार मरीजों का इलाज किया जा रहा है। यही नहीं कर्मचारियों की सुविधा और बेड बढ़ाने के लिए जिला स्वास्थ्य प्रशासन को अवगत करा दिया गया है, जल्द ही व्यवस्था होने की उम्मीद है।

Also Read

पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर लगी वेस्ट टु आर्ट प्रदर्शनी, रेलकर्मियों ने कबाड़ से जुगाड़ कर बनाई कलाकृति

23 Sep 2024 07:40 PM

चंदौली Chandauli News : पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर लगी वेस्ट टु आर्ट प्रदर्शनी, रेलकर्मियों ने कबाड़ से जुगाड़ कर बनाई कलाकृति

रेलवे की ओर से चलाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सोमवार को पं . दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर रिड्यूस, रीयूज... और पढ़ें