चंदौली न्यूज : जिले में चोरों के हौसले बुलंद, मंदिर का गेट तोड़कर लाखों का आभूषण चोरी 

जिले में चोरों के हौसले बुलंद, मंदिर का गेट तोड़कर लाखों का आभूषण चोरी 
UPT | प्रतीकात्मक तस्वीर

Apr 03, 2024 18:06

जिले में चोरों के हौसले बुलंद है। धानापु जिले में चोरों के हौसले बुलंद है। धानापुर ब्लॉक के अंतर्गत नौली गांव मे देर रात चोरों ने मंदिर का गेट तोड़ कर मां दुर्गा के आभूषण और अन्य जरूरी सामानों को चुरा लिया। सुबह...

Apr 03, 2024 18:06

Short Highlights
  • पुलिस को नहीं मिला सुराग
  • ग्रामीणों ने लिखित रूप मे थाने पर जाकर किया शिकायत  
Chandauli News : जिले में चोरों के हौसले बुलंद है। धानापुर ब्लॉक के अंतर्गत नौली गांव मे देर रात चोरों ने मंदिर का गेट तोड़ कर मां दुर्गा के आभूषण और अन्य जरूरी सामानों को चुरा लिया। सुबह जब गांव वालों ने माता रानी के मंदिर का गेट का ताला खुला देखा तो सन्न रह गए। अंदर देखने पर माता रानी के कंगन, चूड़ी, नाथिया, पायल और गले का हार सब गायब मिले। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी।

पुलिस को नहीं मिला सुराग
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने निरीक्षण किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सबसे बड़ी बात है कि पिछल चार साल में इस मंदिर में तीन बार चोरी हुई है। घटना को अंजाम देने में चोर सफल होते जा रहे है। जिस वजह से उनके हौसले दिन-प्रतिदिन बुलंद हो रहा है और मंदिर को बार-बार निशाना बना रहे है।

चोरों को पकड़कर होगी कार्रवाई
बताया जा रहा है कि इससे पहले सोलर पैनल चोरी हो चुका हैं। ग्रामीणों ने लिखित रूप मे थाने पर जाकर शिकायत भी किया। गांव ने लगातार हो रहे चोरी को लेकर प्रशासन के कार्यशैली पर भी अब सवाल खड़ा हो रहा है। धानापुर थाना इंचार्ज प्रशांत कुमार ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि अभिलंब चोरों को पकड़कर उचित कारवाई की जायेगी। थाना इंचार्ज ने ग्रामीणों से कहा अगर किसी पर शक हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

Also Read

पानी पीने के बहाने घर में घुसे बदमाशों ने महिला को बंधक बनाकर की लूटपाट

26 Jul 2024 10:50 PM

जौनपुर जौनपुर में बदमाशों के हौसले बुलंद : पानी पीने के बहाने घर में घुसे बदमाशों ने महिला को बंधक बनाकर की लूटपाट

शाहगंज थाना क्षेत्र के छताईंकला गांव में बाइक सवार तीन बदमाशों ने पानी पीने के बहाने घर में घुसकर वृद्ध महिला को बंधक बनाकर गहने और... और पढ़ें