Chandauli News : दिव्यांगों ने हाइवे जाम किया, अधिकारी पर पैसे मांगने का आरोप, जानें पूरा मामला...

दिव्यांगों ने हाइवे जाम किया, अधिकारी पर पैसे मांगने का आरोप, जानें पूरा मामला...
UPT | जाम लगाते दिव्यांगजन

Jul 22, 2024 17:05

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर मुगलसराय अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचफेड़वा गांव के समीप नेशनल हाइवे-19 पर दिव्यांगों ने चक्का जाम कर अपनी 10 सूत्री मांग को लेकर हल्ला बोल प्रदर्शन किया। सावन मास...

Jul 22, 2024 17:05

Chandauli News : पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर मुगलसराय अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचफेड़वा गांव के समीप नेशनल हाइवे-19 पर दिव्यांगों ने चक्का जाम कर अपनी 10 सूत्री मांग को लेकर हल्ला बोल प्रदर्शन किया। सावन मास में हाइवे पर चक्का जाम की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मौके पर पहुंचे अलीनगर थाना प्रभारी शेषधर पांडेय आंदोलनरत दिव्यांगों को समझाने में जुट गए। लेकिन, प्रदर्शनरत दिव्यांग मौके पर डीएम को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। हालांकि मौके पर पहुंचे पीडीडीयू नगर तहसीलदार राहुल सिंह के आश्वासन पर दिव्यांगों ने धरना समाप्त किया और डीएम को संबोधित दस सूत्री मांग पत्र सौंपा।

अफसर पर गंभीर आरोप
धरनारत दिव्यांगों ने अपनी मांगों के बाबत हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी पर बड़ा आरोप लगाया। परिवर्तन सेवा समिति के अध्यक्ष दिव्यांग अजय बहादुर सिंह ने आरोप लगाया कि दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी दिव्यांगों के साथ बुरा व्यवहार करते हैं। विभाग की तरफ से दिव्यांगों को मुफ्त में मिलने वाले उपकरणों के लिए धन की डिमांड करते हैं। हालांकि मौके पर पहुंचे पीडीडीयू नगर के तहसीलदार ने उनकी मांगों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब जाकर आंदोलनरत दिव्यांग माने और हाइवे पर सुचारू रूप से आवागमन संचालित हुआ।

एसडीएम ने दिया कार्रवाई का भरोसा
इस संबंध में एसडीएम डीडीयू नगर आलोक कुमार ने बताया कि दिव्यांगों ने अपनी मांगों के समर्थन में पत्रक दिया है। इसे दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी को प्रेषित कर दिया गया है। जल्द ही उनकी मांगों पर कार्रवाई होगी। वहीं आरोपों के बाबत बताया कि जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Also Read

मंत्री ने झाड़ू लगाकर सफाई का संदेश देकर शपथ दिलाई, गांधी जयंती तक चलेगा कार्यक्रम

19 Sep 2024 07:31 PM

गाजीपुर स्वच्छता ही सेवा अभियान शुरू : मंत्री ने झाड़ू लगाकर सफाई का संदेश देकर शपथ दिलाई, गांधी जयंती तक चलेगा कार्यक्रम

गांधी जयंती तक चलने वाले स्वच्छता ही सेवा-2024 अभियान की शुरुआत रेवतीपुर रामलीला मैदान में हुई। उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग, रवीन्द्र जायसवाल ने स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। और पढ़ें