Chanduli News : डॉ. प्रवीण तोगड़िया बोले-हर मंदिर और घर में जलाएं दिए, मनाएं उत्सव 

डॉ. प्रवीण तोगड़िया बोले-हर मंदिर और घर में जलाएं दिए, मनाएं उत्सव 
Uttar Pradesh Times | कार्यक्रम में उपस्थित विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया।

Jan 19, 2024 16:53

उन्होंने 22 जनवरी को मंदिरों और अपने-अपने घरों को सजाने का आह्वान किया। घर और मंदिर में दीये जरूर जलाएं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का घर बनकर तैयार है। देश के हर मंदिर में भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाए।

Jan 19, 2024 16:53

Chanduli News : जिले के चहनियां क्षेत्र के लक्ष्मणगढ़ स्थित लच्छू ब्रह्मबाबा मंदिर परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि मुगल साम्राज्य में अनेक मंदिरों को तोड़कर वहां पर मस्जिद बनाए गए। भारत में सोमनाथ और अयोध्या समेत कई मंदिरों को तोड़ा गया। बहुत संघर्ष के बाद आज प्रभु श्रीराम को घर मिला है। 

बनकर तैयार है प्रभु श्रीराम का घर
उन्होंने 22 जनवरी को मंदिरों और अपने-अपने घरों को सजाने का आह्वान किया। घर और मंदिर में दीये जरूर जलाएं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का घर बनकर तैयार है। देश के हर मंदिर में भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाए। इस दौरान रामकमल दास, भाजपा नेता विवेक कैलाश नाथ सिंह यादव, दीनानाथ पांडेय, सूर्यमुनि तिवारी, अम्बुज पाठक, ध्रुव मिश्रा, कृपाशंकर पाण्डेय, अतुल रत्न मिश्रा, दिनेश सोनकर, गणेश सिंह, योगेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र पाण्डेय ने किया।
 

Also Read

बीएचयू को बिजली बिल वसूली में सालाना 2.05 करोड़ का घाटा

6 Oct 2024 01:53 PM

वाराणसी सीएजी की रिपोर्ट ने खड़े किए सवाल : बीएचयू को बिजली बिल वसूली में सालाना 2.05 करोड़ का घाटा

सीएजी की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है कि कैंपस के दुकानदार 9.90 रुपये और आवासीय लोग 8.25 रुपये प्रति यूनिट का भुगतान कर रहे हैं। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि बीएचयू बिजली बिलों पर कोई सब्सिडी या छूट नहीं दे रहा है... और पढ़ें