Chandauli News : ट्रेन में लूटपाट के दौरान बदमाशों ने यात्री को गोली मारी, ये खबर तो डरा रही है... 

ट्रेन में लूटपाट के दौरान बदमाशों ने यात्री को गोली मारी, ये खबर तो डरा रही है... 
UPT | ट्रेन में लूटपाट के दौरान बदमाशों ने यात्री को मारी गोली।

Oct 21, 2024 14:25

डीडीयू-दानापुर रेलखंड पर सदीसोपुर स्टेशन के समीप बीती रात करीब एक बजे लोकमान्य तिलक मुंबई जनता एक्सप्रेस में हथियारबंद अपराधियों ने यात्रियों से लूटपाट की। विरोध करने पर वाराणसी के एक यात्री को गोली...

Oct 21, 2024 14:25

Chandauli News : डीडीयू-दानापुर रेलखंड पर सदीसोपुर स्टेशन के समीप बीती रात करीब एक बजे लोकमान्य तिलक मुंबई जनता एक्सप्रेस में हथियारबंद अपराधियों ने यात्रियों से लूटपाट की। विरोध करने पर वाराणसी के एक यात्री को गोली मार दी। जख्मी युवक  वाराणसी के मण्डुआडीह थाना क्षेत्र के भूलनपुर गांव निवासी 40 वर्षीय कृष्ण मोहन उपाध्याय हैं। वह पटना में एक कंपनी में काम करते हैं।

क्या है पूरा मामला
घायल युवक के चचेरे भाई ओमप्रकाश उपाध्याय ने बताया कि दोनों पटना की एक कंपनी में जमीन सर्वे का काम करते हैं। बीती रात दोनों पटना से गाड़ी संख्या (13201) लोकमान्य तिलक मुंबई जनता एक्सप्रेस से मुगलसराय आ रहे थे। उनकी बर्थ एस टू बोगी में 41 और 44 नंबर थी। दोनों अपनी बर्थ पर सोये थे। दानापुर से ट्रेन खुली, तो लाइट ऑफ हो गयी। रात करीब एक बजे ट्रेन सदीसोपुर स्टेशन पहुंची। तभी बोगी में चार-पांच अपराधी घुस गये और बैग छीनने लगे, उन्होंने विरोध किया। तब अपराधियों ने उनके चचेरे भाई कृष्ण मोहन उपाध्याय को दो गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये। इसके बाद सभी अपराधी ट्रेन से उतरकर भाग निकले। दहशत फैलाने के लिए ट्रेन से उतरने के बाद भी अपराधियों की ओर से एक राउंड फायरिंग की गयी। 

पीड़ित को लगी है दो गोली
पीड़ित ने 139 नंबर पर कॉल किया। ट्रेन आरा स्टेशन पहुंची तो जीआरपी और आरपीएफ जवानों ने उन्हें उतारा। इसके बाद इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले जाया गया। एक गोली कृष्ण मोहन उपाध्याय के दाहिने हाथ में लगी है, जबकि दूसरी गोली दायें सीने को छूती हुई निकल गई। आरा सदर अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें पटना रेफर कर दिया गया। हालांकि परिजन उन्हें वाराणसी लेकर चले गये। लूटपाट और गोलीबारी के बाद बोगी में यात्रियों के बीच भगदड़ मच गई।

Also Read

17वें दिन तालाब की झाड़ी में मिला अरबाज का शव, दो पन्ने का पत्र भी बरामद

21 Oct 2024 08:17 PM

जौनपुर Jaunpur News : 17वें दिन तालाब की झाड़ी में मिला अरबाज का शव, दो पन्ने का पत्र भी बरामद

जिले के खुटहन थाना क्षेत्र के ख़्वाजापुर गांव से रहस्यमय ढंग से गायब हुए बालक का शव 17वें दिन गांव के ही तालाब की झाड़ी में मिला.... और पढ़ें