चंदौली से अच्छी खबर : जिले में बन रही देश की सबसे बड़ी अल्ट्रा मॉडल मत्स्य मंडी, लोगों को मिलेगी ये सुविधाएं

जिले में बन रही देश की सबसे बड़ी अल्ट्रा मॉडल मत्स्य मंडी, लोगों को मिलेगी ये सुविधाएं
UPT | अल्ट्रा मॉडल मत्स्य मंडी

Feb 28, 2024 16:41

जिला चंदौली की तस्वीर बदलने वाली है। पर्यटन उद्योग के बाद अब व्यापारिक रूप  से भी जिला समृद्ध होता नजर...

Feb 28, 2024 16:41

Short Highlights
  • बिल्डिंग में होगा मछली का होलसेल और रिटेल मार्केट
  • 1500 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना
Chandauli News : अब जिला चंदौली की तस्वीर बदलने वाली है। पर्यटन उद्योग के बाद अब व्यापारिक रूप  से भी जिला समृद्ध होता नजर आ रहा है। डबल इंजन की सरकार चंदौली में देश की सबसे बड़ी स्टेट ऑफ आर्ट होलसेल फिश मार्केट का निर्माण करा रही है। 61.87 करोड़ की लागत से अंतरराष्ट्रीय स्तर की अल्ट्रा मॉडल मत्स्य मंडी बन रही है। इस मंडी के बनने से पूर्वांचल के मछली पालन करने वालों की आय दोगुनी से भी ज़्यादा होने की उम्मीद जगी है।

1500 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना
जानकारी के मुताबिक, जिले में अंतरराष्ट्रीय स्तर की अल्ट्रा मॉडल मत्स्य मंडी बनने से 1500 से ज़्यादा लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलने की संभावना है। ऐसा माना जा रहा है कि मछली से संबंधित सभी कारोबार एक छत के नीचे होगा। यहां फिश रेस्टोरेंट, प्रशिक्षण के लिए कॉफ्रेंस हॉल, प्रोसेसिंग यूनिट समेत कई तरह की सुविधाएं मिलेंगी। स्टेट ऑफ आर्ट होलसेल फिश मार्केट का निर्माण लगभग 50 प्रतिशत पूरा हो चुका है। इस साल जुलाई तक इसका निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजनान्तर्गत चंदौली में भारत की सबसे आधुनिक मत्स्य मंडी के निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। इस तीन मंजिला इमारत का निर्माण दस हजार वर्गमीटर में हो रहा है। जिसकी लागत लगभग 61.87 करोड़ है। मछली के आकार की इस बिल्डिंग में मछली पालन के तरीकों, मार्केटिंग, तकनीक, एक्सपोर्ट से लेकर मछली के कई प्रकार के पकवान पकाने और खाने की भी सुविधा होगी। 

मछली का होलसेल और रिटेल मार्केट होगा
चंदौली के जिलाधिकारी निखिल टी. फुंडे ने बताया कि ये देश की पहली मत्स्य सम्बंधित कारोबार की अल्ट्रा मॉडल बिल्डिंग होगी, जिसमें मछली का होलसेल और रिटेल मार्केट होगा। सीड्स, फीड्स, चारा, दवाएं, कोल्ड स्टोरेज, म्यूजियम और अन्य उपकरण सभी चीजें एक छत के नीचे उपलब्ध होगी। मछली पालन को लेकर दुनिया भर में चल रही नई तकनीक का प्रदर्शन आधुनिक एग्जीबिशन हॉल में किया जाएगा। बिल्डिंग में कॉन्फ्रेंस हॉल भी बनेगा, जहां मत्स्य पालकों का प्रशिक्षण एवं सेमिनार आदि होगा। बिल्डिंग में फिश प्रोसेसिंग यूनिट भी होगी। पीपीपी मॉडल पर तीसरी मंज़िल पर एक एक्सक्लूसिव फिश रेस्टोरेंट होगा। जहां फिश के कई प्रकार के व्यंजनों के स्वाद का भी आनंद उठाया जा सकेगा।

वातानुकूलित होगी बिल्डिंग
डीएम ने बताया कि बिल्डिंग सेंट्रली वातानुकूलित होगी। ऊर्जा बचाने के लिए 400 किलोवाट का सोलर पावर भी लगाया जाएगा। सॉलिड और लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट का विशेष प्रबंध होगा। व्यापारियों और ट्रक ड्राइवरों के लिए गेस्ट हाउस भी बनाया जाएगा। सहायक निदेशक मत्स्य रविंद्र प्रसाद ने बताया कि वाराणसी, चंदौली, गाज़ीपुर और जौनपुर में अभी करीब 2000 मछली पालक हैं, जो बड़े पैमाने पर काम कर रहे हैं। प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 5 हज़ार से ज्यादा परिवार इस व्यवसाय से जुड़े हैं। आधुनिक मत्स्य मंडी के बनने से पूरे पूर्वांचल के मत्स्य पालकों और इससे जुड़े लोगों की परिस्थिति व आर्थिक रूप से समृद्धि में बदलाव आएगा। मंडी में 111 से अधिक दुकानें होंगी, जिसमें होलसेल बिल्डिंग में 81 दुकानें और रिटेल बिल्डिंग में 30 दुकानों का निर्माण हो रहा है।अल्ट्रा मॉडल बिल्डिंग के बन जाने से पूर्वांचल में बड़े पैमाने पर रोज़गार के अवसर उपलब्ध होंगे। मत्स्य कारोबार के साथ ही किसानों की आर्थिक आय बढ़ाने के लिए किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) बनाए जाएंगे।

Also Read

भदोही सांसद के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, जानें कैसे हुआ हादसा...

19 Sep 2024 01:03 PM

वाराणसी Varanasi News : भदोही सांसद के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, जानें कैसे हुआ हादसा...

वाराणसी के हरहुआ के पास गुरुवार को भदोही सांसद विनोद कुमार बिंद के काफिले में शामिल गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इसमें सांसद बाल-बाल बच गए। हादसे में वाहनों के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में... और पढ़ें