advertisements
advertisements

Ground Breaking Ceremony : उर्वरा भूमि और प्राकृतिक संपदा से परिपूर्ण चंदौली में जमकर बरसा निवेश

उर्वरा भूमि और प्राकृतिक संपदा से परिपूर्ण चंदौली में जमकर बरसा निवेश
UPT | चंदौली में निवेश के खुले रास्ते।

Feb 18, 2024 00:59

चंदौली में सबसे अधिक निवेश डिपार्टमेंट ऑफ एडिशनल सोर्सेस ऑफ एनर्जी में आया है। यह निवेश 15,590 करोड़ का है। एमएसएमई और निर्यात प्रोत्साहन विभाग में सबसे अधिक 19 प्रोजेक्ट में निवेश आया है। यूपी राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण सबसे ज्यादा रोजगार उपलब्ध कराएगा।

Feb 18, 2024 00:59

Short Highlights
  • 23,457 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश के लिए शामिल होंगे 57 निवेशक 
  • निवेश के माध्यम से 29241 युवाओं को मिलेगा रोजगार
Chandauli/Varanasi News : धान का कटोरा कहे जाने वाले चंदौली में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत उद्योगपतियों की काफी रुचि दिखाई दी थी। अब इसका परिणाम धरातल पर भी दिखने लगा है। उर्वरा भूमि और प्राकृतिक संपदा से परिपूर्ण चंदौली में 57 निवेशक, 23,457.7 करोड़ के निवेश के लिए ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी-4.0) में शामिल होंगे। इस निवेश के माध्यम से 29,241 लोगों को रोजगार मिलने का अनुमान है।

डिपार्टमेंट ऑफ एडिशनल सोर्सेस ऑफ एनर्जी में आया सबसे ज्यादा निवेश
चंदौली में सबसे अधिक निवेश डिपार्टमेंट ऑफ एडिशनल सोर्सेस ऑफ एनर्जी में आया है। यह निवेश 15,590 करोड़ का है। एमएसएमई और निर्यात प्रोत्साहन विभाग में सबसे अधिक 19 प्रोजेक्ट में निवेश आया है। यूपी राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण सबसे ज्यादा रोजगार उपलब्ध कराएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 फरवरी को लखनऊ में जीबीसी का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर जनपदों में भी कार्यक्रम होंगे। लखनऊ में 10 करोड़ के ऊपर वाले 15 निवेशक लखनऊ और शेष चंदौली में जिला स्तर पर होने वाले कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। 

करीब 29 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार
प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी का पड़ोसी जिला चंदौली कभी वाराणसी का हिस्सा हुआ करता था। पूर्व की सरकारों की नीतियों और नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण चंदौली में उद्योग नहीं लग पाए। चंदौली जिले में संसाधनों के रहते भी इंडस्ट्री नहीं पहुंच पाई। योगी सरकार ने मूलभूत सुविधाओं के साथ विकास किया और नक्सल समेत बिगड़ी कानून व्यवस्था पर नकेल कसी तो उद्योग के लिए निवेशकों ने रूचि दिखाना शुरू कर दिया। चंदौली के जिलाधिकारी निखिल टी. फुंडे ने बताया कि 23457.7 करोड़ रुपये का निवेश निवेश धरातल पर उतर रहा है। जीबीसी 4.0 में 57 निवेशक शामिल होंगे। इसमें 10 करोड़ से अधिक का निवेश करने वाले 15 निवेशक लखनऊ में शामिल होंगे, बाकी चंदौली में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे। पूरे निवेश से चंदौली और आसपास के 29241 लोगों को रोजगार मिलेगा। 

ये शामिल होंगे जीबीसी-4.0
विभाग का नाम              प्रोजेक्ट की संख्या        निवेश                    रोजगार
कृषि विभाग                         1                     1.73 करोड़ रुपये            20 
पशुपालन विभाग                  4                      8 करोड़ रुपये                49 
सहकारिता विभाग                2                      30.48 करोड़ रुपये         36 
डेयरी विकास विभाग            4                       11.64 करोड़ रुपये        93 
ऊर्जा के अतिरिक्त स्रोत विभाग 4                    15590 करोड़ रुपये      2425 
चिकित्सा विभाग                  1                        4.75 करोड़ रुपये        23 
एमएसएमई और निर्यात प्रोत्साहन विभाग   19    220.54 करोड़ रुपये    1275 
हथकरघा और कपड़ा विभाग  3                       50.8 करोड़ रुपये        140 
बागवानी विभाग                   5                       26.32 करोड़ रुपये       79 
तकनीकी शिक्षा                   6                       19.06 करोड़ रुपये       124 
पर्यटन विभाग                     1                        10 करोड़ रुपये             25 
यूपी राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण  7        7484.38 करोड़ रुपये    23090
 

Also Read

25 मई को गाजीपुर आएंगे पीएम मोदी, विशाल चुनावी जनसभा को करेंगे संबोधित

19 May 2024 09:10 PM

गाजीपुर लोकसभा चुनाव : 25 मई को गाजीपुर आएंगे पीएम मोदी, विशाल चुनावी जनसभा को करेंगे संबोधित

जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा के माध्यम से बताया कि भाजपा प्रत्याशी पारसनाथ राय के समर्थन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 मई को जिले मे एक विशाल चुनावी... और पढ़ें