चंदौली में हादसा : बिजली की चपेट में आने से किसान संगठन के मंडल अध्यक्ष की मौत, परिवार में छाया मातम

बिजली की चपेट में आने से किसान संगठन के मंडल अध्यक्ष की मौत, परिवार में छाया मातम
फ़ाइल फोटो | मृतक मिथलेश सिंह

Mar 17, 2024 19:10

सकलडीहा क्षेत्र के आवाजापुर गांव निवासी भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के युवा मंडल अध्यक्ष वाराणसी की रविवार की सुबह करेंट की चपेट में आने से मौत हो गई...

Mar 17, 2024 19:10

Chandauli News (Pawan Tiwari) : सकलडीहा क्षेत्र के आवाजापुर गांव निवासी भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के युवा मंडल अध्यक्ष वाराणसी की रविवार की सुबह करेंट की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब किसान नेता मोबाइल को चार्ज में लगा रहे थे। आनन-फानन मे परिजनों व ग्रामीणों ने उनको सीएचसी सकलडीहा में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हे मृत घोषित कर दिया। किसान नेता की मौत से परिवार सहित क्षेत्र में मातम छा गया।

मोबाइल चार्चिंग पर लगाते समय लगा करंट
जानकारी के अनुसार, सकलडीहा क्षेत्र के आवाजापुर गांव निवासी 45 वर्षीय मिथलेश सिंह उर्फ मनमन पुत्र स्व.अमरनाथ सिंह अपने परिवार के साथ रहते थे। बताया गया है कि मिथलेश सिंह उर्फ मनमन भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के युवा मंडल अध्यक्ष थे। परिजनों के अनुसार, रविवार सुबह लगभग 10 बजे वह घर मे मोबाइल चार्ज करने के लिए चार्जर लगा रहे थे। तभी अचानक चार्जर में बिजली प्रवाहित हो गई। जिसके कारण उन्हे बिजली का तेज झटका लगा। इस हादसे में मिथलेश गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में सकलडीहा सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया।

पत्नी की भी हो चुकी है मौत
बताया गया है कि मिथलेश सिंह तीन भाई थे। अश्वनी सिंह, मिथलेश सिंह उर्फ उर्फ मनमन सिंह और कमलेश सिंह है। मृतक मनमन सिंह की पत्नी प्रियंका सिंह की भी लगभग दो वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। मनमन सिंह का एक पुत्र 6 वर्षीय राज रोशन सिंह है। किसान नेता मिथलेश सिंह मनमन काफी सरल, मिलनसार, मृदभाषी और संघर्षशील स्वभाव के लिए जाने जाते थे। उनकी मौत से परिवार और गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

Also Read

जमीनी रंजिश में युवक को मारी गोली, पड़ोस के तीन युवकों पर मारपीट व गोली मारने का आरोप

5 Oct 2024 10:19 PM

जौनपुर Jaunpur News : जमीनी रंजिश में युवक को मारी गोली, पड़ोस के तीन युवकों पर मारपीट व गोली मारने का आरोप

बक्सा थाना क्षेत्र के पुराहेमू गांव में ज़मीनी विवाद को लेकर एक युवक पर हमला कर उसके पैर में गोली मारी गई। गांव के तीन युवकों पर मारपीट .... और पढ़ें