मुगलसराय कोतवाली में परिवार की रजामंदी के बाद प्रेमी युगल ने थाना परिसर में स्थित मंदिर में ईश्वर को साक्षी मानकर सात फेरे लिए...
भतीजे को बुआ से हुआ प्यार : मंदिर में रचा ली शादी, मामला पहुंचा थाने…
Apr 07, 2024 21:04
Apr 07, 2024 21:04
एक वर्ष से चल रहा था प्रेमप्रसंग
जानकारी के अनुसार, शिवाला चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक मजदूरी का काम करता है। बताया गया है कि उसका अपने ही गांव के रिश्ते मे दादा लगने वाले एक व्यक्ति की बेटी से पिछले एक साल से प्रेमप्रसंग चल रहा था। जब इसकी जानकारी परिजनों को लगी तो युवक पर दबाव बनाने लगें। निरंतर दबाव बनाए जाने पर दोनों एक सप्ताह पूर्व घर से फरार हो गए। इसके बाद भी लड़का अपने घर पर ही दिखाई देता था। इसपर लड़की की मां ने पुलिस से युवक के खिलाफ शिकायत की। पुलिस लड़के को उसके घर से पकड़ कर थाने ले आई और पूछताछ की। पूछताछ में लड़के ने ही मुगलसराय थाना क्षेत्र के एक गांव से लड़की को बरामद कराया।
थाने पर घंटो चला मानमनौव्वल
थाने में ही पुलिस के सामने करीब दो घंटे तक दोनों पक्षों को क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों द्वारा समझाया गया। काफी मान मनौव्वल के बाद दोनों के घर वाले दोनो की शादी कराने के लिए राजी हुए। इसके बाद थाने में स्थित मंदिर में पुलिस और परिजनों की मौजूदगी में शादी की रस्में कराई गईं। प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह ने बताया कि लड़की की बरामदगी पर दोनों पक्ष थाने आए थे। दोनों के परिवारों में आपसी सहमति बनने के बाद थाना परिसर के मंदिर में शादी करने के बाद दोनों के परिजन घर वापस चले गए।
Also Read
5 Oct 2024 10:19 PM
बक्सा थाना क्षेत्र के पुराहेमू गांव में ज़मीनी विवाद को लेकर एक युवक पर हमला कर उसके पैर में गोली मारी गई। गांव के तीन युवकों पर मारपीट .... और पढ़ें