सिविल बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव : राकेश रत्न तिवारी बने अध्यक्ष, हरेंद्र प्रताप सिंह महामंत्री चुने गए

राकेश रत्न तिवारी बने अध्यक्ष, हरेंद्र प्रताप सिंह महामंत्री चुने गए
Uttar Pradesh Times | चुने गए पदाधिकारियों को बधाई दी गई।

Jan 21, 2024 18:35

सिविल बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया शनिवार की सुबह साढ़े 10 बजे शुरू हुई। शुरू में मतदान की गति धीमी रही, लेकिन दोपहर तक मतदान में तेजी आ गई। इसमें कुल 2814 वोटरों के सापेक्ष 1497 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।  इसके बाद शाम को मतगणना की प्रक्रिया शुरू हुई।

Jan 21, 2024 18:35

Chanduli News : जिला मुख्यालय के सदर कचहरी में शनिवार को सिविल बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। देर रात मतों की गिनती की प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद निर्वाचन समिति के सदस्यों ने विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की। अध्यक्ष पद पर राकेश रत्न तिवारी 842 मत पाकर निर्वाचित हुए। वहीं महामंत्री पद पर हरेंद्र प्रताप सिंह 534 मत प्राप्त कर विजयी रहे। 

1497 मतदाताओं ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग 
सिविल बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया शनिवार की सुबह साढ़े 10 बजे शुरू हुई। शुरू में मतदान की गति धीमी रही, लेकिन दोपहर तक मतदान में तेजी आ गई। इसमें कुल 2814 वोटरों के सापेक्ष 1497 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।  इसके बाद शाम को मतगणना की प्रक्रिया शुरू हुई। निर्वाचन समिति के सदस्यों ने देर रात तक मतों की गणना पूरी कर विजयी प्रत्याशियों की घोषणा किया।

अजय कुमार मौर्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए
सिविल बार अध्यक्ष पद के लिए राकेश रत्न तिवारी को कुल 842 मत प्राप्त हुए। उनके प्रतिद्वंदी डॉ. वीरेन्द्र प्रताप सिंह को 452 मत प्राप्त हुए। जबकि राजेश दीक्षित को मात्र 186 मत मिले। महामंत्री पद पर हरेंद्र प्रताप सिंह को 534 मत मिले। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी गौरव सिंह को 135 मतों से हराया। उन्हें कुल 399 वोट प्राप्त हुए थे। इसके अलावा अन्य प्रतिद्वंदियों रामकृत 359, अनिल कुमार सिंह 120, अरुण कुमार पाण्डेय को 60 मत मिले। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय कुमार मौर्य को 747 मत प्राप्त हुआ। वहीं उनके प्रतिद्वंदी को 648 मत मिला। निर्वाचन समिति के सदस्य कपिलदेव सिंह, चंद्रमौलि उपाध्याय, श्यामसुंदर दुबे, विनोद कुमार सिंह, शफीक खान और पर्यवेक्षक विनय कुमार सिंह व मदन सिंह ने मतदान कराने के साथ ही मतगणना की प्रक्रिया पूरी कराई। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस व पीएसी तैनात रही।
 

Also Read

जमीनी रंजिश में युवक को मारी गोली, पड़ोस के तीन युवकों पर मारपीट व गोली मारने का आरोप

5 Oct 2024 10:19 PM

जौनपुर Jaunpur News : जमीनी रंजिश में युवक को मारी गोली, पड़ोस के तीन युवकों पर मारपीट व गोली मारने का आरोप

बक्सा थाना क्षेत्र के पुराहेमू गांव में ज़मीनी विवाद को लेकर एक युवक पर हमला कर उसके पैर में गोली मारी गई। गांव के तीन युवकों पर मारपीट .... और पढ़ें