Chandauli News : सपा की हुई चंदौली, वीरेंद्र ने महेंद्र को दी शिकस्त

सपा की हुई चंदौली, वीरेंद्र ने महेंद्र को दी शिकस्त
UPT | सपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह को जीत का सार्टीफिकेट देते हुए

Jun 04, 2024 20:22

राज्य सरकार में पूर्व मंत्री रहे इंडिया गठबंधन और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह ने 76 लोकसभा संसदीय क्षेत्र चंदौली से विजय श्री हासिल…

Jun 04, 2024 20:22

Short Highlights
  • 21565 मतों के अंतर से मिली इंडिया गठबंधन को जीत
  • राजपूत वोटरों की नाराजगी भारतीय जनता पार्टी को पड़ी भारी
Chandauli News : राज्य सरकार में पूर्व मंत्री रहे इंडिया गठबंधन और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह ने 76 लोकसभा संसदीय क्षेत्र चंदौली से विजय श्री हासिल की है। उन्होंने केंद्र सरकार में भारी उद्योग मंत्री रहे डॉ महेंद्र नाथ पांडे को 21565 मतों के अंतर से शिकस्त दी है। 

चुनाव के शुरुआत से ही क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाने में सफल रहे वीरेंद्र सिंह
चुनाव के शुरुआत से ही क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाने में सफल रहे वीरेंद्र सिंह ने दो बार के लगातार सांसद रहे डॉ महेंद्र नाथ पांडे के हैट्रिक लगाने के इरादे पर तुषारापात कर दिया है। उन्हें कुल 474476 मत प्राप्त हुए। वहीं डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे को 452911 मतों से संतोष करना पड़ा। तीसरे नंबर पर बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी सत्येंद्र मौर्य रहे। उन्हें 159903 प्राप्त हुए। चंदौली संसदीय क्षेत्र में राजपूतों की नाराजगी भारतीय जनता पार्टी के जीत के इरादों के आगे आ गई। गौरतलब है कि राजपूत बिरादरी के लोग भाजपा से नाराज चल रहे थे। डैमेज कंट्रोल के तहत भारतीय जनता पार्टी ने मुगलसराय से पूर्व विधायक रहीं राजपूत बिरादरी से आने वाली साधना सिंह को राज्यसभा का सदस्य भी बनाया। बावजूद इसके भाजपा को यह सीट गंवानी पड़ी। वहीं समाजवादी पार्टी ने 2009 के बाद फिर से सीट पर कब्जा जमाया है। पिछली बार समाजवादी पार्टी के नेता रामकिशुन ने चंदौली संसदीय क्षेत्र से लोकसभा तक का सफर तय किया था। उसके बाद से जनता ने लगातार कई चुनाव में सपा को तरजीह नहीं दी थी। अगर राष्ट्रीय नेताओं के दौरों की बात की जाए तो ठाकुर बिरादरी के राष्ट्रीय स्तर के नेता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसदीय क्षेत्र के धानापुर में और अपने गृह विधानसभा क्षेत्र चकिया के शहाबगंज गंज क्षेत्र में सभा कर राजपूतों के वोटों को संगठित करने का प्रयास किया लेकिन उनके वादों इरादों को भी राजपूतों ने भाव नहीं दिया। जबकि चंदौली भाजपा संगठन में ठाकुर नेताओं की भरमार है। वहीं  इंडिया गठबंधन की ओर से अकेले सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक मात्र सभा की जो काम कर गई।

Also Read

सैकड़ों मुसलमानों ने ली सदस्यता, नकवी का राहुल और अखिलेश पर निशाना

6 Oct 2024 05:26 PM

वाराणसी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का सदस्यता अभियान: सैकड़ों मुसलमानों ने ली सदस्यता, नकवी का राहुल और अखिलेश पर निशाना

वाराणसी में भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के बैनर तले एक बड़ा सदस्यता अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम महिलाओं और पुरुषों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। और पढ़ें