भाजपा सरकार द्वारा गरीबों के स्वास्थ्य के लिए चलाई जा रही योजनाएं ठीक तरह से संचालित की जा रही या नही, इसकी जानकारी के लिए सरकार द्वारा पड़ताल भी करा रही है...
चंदौली में राज्यसभा सांसद का निरीक्षण : अचानक अस्पताल पहुंचकर मरीजों से की बात, जाना आयुष्मान योजना का हाल
Apr 08, 2024 19:33
Apr 08, 2024 19:33
इलाज के बारे में ली जानकारी
राज्यसभा सांसद हरिओम हॉस्पिटल पर लगे आयुष्मान कार्ड से मरीजों को उचित सुविधा उपलब्ध होने का बोर्ड देखकर हॉस्पिटल में पहुच गई। इस दौरान हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ विवेक सिंह से मिलकर आयुष्मान से बेहतर इलाज के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान डॉ विवेक सिंह ने बताया कि हॉस्पिटल में एक दर्जन से अधिक आयुष्मान योजना के तहत मरीज भर्ती हैं। जिसमें ऑपरेशन के अलावा एक दो मरीज गम्भीर रोग से भी ग्रसित हैं।
मरीजों से जाना हाल चाल
इस दौरान डॉ विवेक सिंह ने बताया कि सभी मरीजों को आयुष्मान कार्ड द्वारा बेहतर इलाज दिया जा रहा है। वॉर्ड में मरीज भर्ती होने की जानकारी के बाद राज्यसभा सांसद ने मरीजों से मिलने के लिए वॉर्ड में पहुंच गईं, और सबके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। जिसमें मरीजों के परिजनों ने हॉस्पिटल की तरफ से बेहतर इलाज और अच्छी देखभाल की बात कही। इस दौरान महिला एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ रजनी, डॉक्टर ममता सिंह वैभव सिंह सहित अन्य अस्पताल कर्मी मौजूद रहे।
Also Read
19 Sep 2024 01:03 PM
वाराणसी के हरहुआ के पास गुरुवार को भदोही सांसद विनोद कुमार बिंद के काफिले में शामिल गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इसमें सांसद बाल-बाल बच गए। हादसे में वाहनों के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में... और पढ़ें