Chandauli News : शादी समारोह में नाच देखने गई बालिका का शव मिला, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

शादी समारोह में नाच देखने गई बालिका का शव मिला, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
UPT | शादी समारोह में नाच देखने गई बालिका का शव मिला।

Jun 17, 2024 18:38

नक्सल प्रभावित रहे नौगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह में अपनी बहनों के साथ नाच देखने गई 12 वर्ष की किशोरी का शव सोमवार को जंगल में अर्धनग्न अवस्था में मिला। उसके शरीर पर चोट के भी...

Jun 17, 2024 18:38

Chandauli News : नक्सल प्रभावित रहे नौगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह में अपनी बहनों के साथ नाच देखने गई 12 वर्ष की किशोरी का शव सोमवार को जंगल में अर्धनग्न अवस्था में मिला। उसके शरीर पर चोट के भी निशान थे। किशोरी अपनी बहनों से नाच के दौरान पानी पीने की बात कहकर गई थी। उसके बाद वह नहीं लौटी। सुबह शव मिलने पर ग्रामीणों ने हंगामा भी किया। उसके पिता ने हत्या और दुष्कर्म की तहरीर दी है। वारदात की जानकारी होने पर एएसपी, एसडीएम व सीओ ने मौके का जायजा लिया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट व फोरेंसिक रिपेार्ट आने के बाद किशोरी के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो सकेगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

क्या है पूरा मामला
थाना क्षेत्र के एक गांव में बरात आई हुई थी। इसमें बारातियों के मनोरंजन के लिए नाच गाने का भी प्रोग्राम था। कक्षा सात में पढ़ने वाली एक 12 साल की किशोरी भी अपनी दो चचेरी बहनों को साथ लेकर अपने घर से रात को निकली थी। नाच देखने के दौरान प्यास लगने पर वह पानी पीने गई और उसके बाद से वह अचानक गायब हो गई। उसकी बहनों ने काफी देर तक इधर-उधर खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला। रात में जब किशोरी घर नहीं लौटी तो घर वालों को चिंता हुई, और खोजबीन शुरू की। इस बीच, बस्ती के बाहर जंगल के निकट एक खपरैल के मकान के बाहर किशोरी का शव अर्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला। परिजनों की मानें तो किशोरी निर्वस्त्र थी। उसके शरीर के अलावा प्राइवेट पार्ट में चोट और खरोंच के निशान मिले हैं। घटना स्थल पर आसपास मिट्टी फैली थी, जिससे साफ है कि किशोरी के साथ दरिंदगी कर उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है। वारदात के बाद एएसपी अनिल कुमार, एसडीएम आलोक कुमार, सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा, एसओ जीतेन्द्र बहादुर सिंह आदि मौके पर पहुंचे व मामले की जानकारी लेने के साथ ही आरोपियों के बारे में पता करना शुरू कर दिया है। पुलिस ने किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

लैगी से गला घोंटकर हुई हत्या
सूत्रों के अनुसार, दुष्कर्म करने के बाद दरिंदों ने किशोरी के लैगी से गला घोंटकर उसकी हत्या की है। पुलिस ने किशोरी के गले में फंसा लैगी बरामद किया है। किशोरी का शरीर खून से लथपथ मिला है। र उसके कपड़े फटे मिले हैं। मौके पर देखने से यह लगता है कि किशोरी को दूर तक घसीटा गया है। उसके साथ दुष्कर्म कर हत्या की गई है। मौके पर जुटे ग्रामीणों में चर्चा थी कि एक अकेला कोई इस वारदात को अंजाम नहीं दे सकता है। इस वारदात में आरोपी एक से ज्यादा हैं। आसपास की हालत देखकर लगता है किशोरी व आरोपी के बीच संघर्ष भी हुआ है। इस वारदात के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व दहशत का माहौल है।

वारदात स्थल पर पहुुंची फोरेंसिक टीम
किशोरी से दुष्कर्म के बाद हत्या की वारदात के बाद फिंगर प्रिंट एक्स्पर्ट समेत कई अन्य की फील्ड यूनिट टीम मौके पर पहुंची है। वहां पर टीम के सदस्य आसपास सारे सबूत जुटाने में जुटे हैं। बताया जा रहा है कि पड़ताल करने के लिए वाराणसी से डॉग स्क्वॉएड भी बुलाया गया है। अब पुलिस की जांच पड़ताल के बाद ही आरोपी का पता लग सकेगा।

चार भाई बहनों में सबसे छोटी थी किशोरी
मृतका अपने परिवार में पिता की सबसे छोटी संतान थी। परिवार में तीन बहनें व एक भाई है, जिसमें यह सबसे छोटी थी। सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि किशोरी की हत्या की गई है। किशोरी के साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं इस बात का पता पीएम रिपोर्ट आने के बाद चलेगा। मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

क्या कहती है पुलिस
चंदौली के एसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि नाच देखने के दौरान अपनी बहनों से पानी पीने को कहकर गई किशोरी रात को गायब हो गई। सुबह उसका शव मिला है। उसकी हत्या की गई है। लेकिन, दुष्कर्म हुआ है कि नहीं, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा। 

Also Read

बिंदु माधव वार्ड की भाजपा पार्षद कनक लता मिश्रा एवं महिला से हाथापाई, वीडियो वायरल

26 Jun 2024 04:41 PM

वाराणसी वाराणसी न्यूज : बिंदु माधव वार्ड की भाजपा पार्षद कनक लता मिश्रा एवं महिला से हाथापाई, वीडियो वायरल

बिंदु माधव वार्ड की बीजेपी पार्षद कनक लता मिश्रा एवं दुर्गाघाट निवासी अर्चना से जमीन को लेकर कहासुनी हुई। जो हाथापाई में बदल गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में साफ … और पढ़ें