Varanasi News : सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह, विदेशी छात्रा टुंपा को मिलेंगे 7 पदक

सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह, विदेशी छात्रा टुंपा को मिलेंगे 7 पदक
UPT | दीक्षांत समारोह की जानकारी देते कुलपति डॉ. बिहारी लाल शर्मा।

Sep 24, 2024 15:24

सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय का 42वां दीक्षांत समारोह का आयोजन विश्वविद्यालय के मुख्य भवन में आयोजन किया जाएगा। इसमें 13733 छात्र छात्राओं को उपाधि एवं प्रमाण पत्र दिएं जाएंगे। विभिन्न परीक्षाओं में सर्वोच्च...

Sep 24, 2024 15:24

Varanasi News : सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय का 42वां दीक्षांत समारोह का आयोजन विश्वविद्यालय के मुख्य भवन में आयोजन किया जाएगा। इसमें 13733 छात्र छात्राओं को उपाधि एवं प्रमाण पत्र दिएं जाएंगे। विभिन्न परीक्षाओं में सर्वोच्च अंक हासिल करने वाले 31 छात्राओं को विभिन्न नामों से कुल 56 पदक प्रदान किया जाएगा। परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्रा टुंपा राय को 7 स्वर्ण पदक मिलेगा। यह जानकारी कुलपति डॉ. बिहारी लाल शर्मा ने दिया।

राज्यपाल इन्हें देंगी डिग्री
दीक्षांत समारोह में प्रथमा 81, पूर्व मध्यमा 406, उत्तर मध्यमा 422, शास्त्री 8305, आचार्य 4473 एवं विद्यावारिधि में 46 छात्र छात्राओं को उपाधि एवं प्रमाण पत्र मिलेगा। इसी के तहत 13733 छात्र-छात्राएं शामिल होंगी। दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता विश्वविद्यालय की कुलाधिपति एवं राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्य अतिथि राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद एवं राष्ट्रीय शैक्षिक प्रौद्योगिकी फोरम नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. अनिल सहस्त्रबुद्धे शामिल होंगे।

डीजी लॉकर के जरिए मिलेगी डिग्री
कुलपति डॉ. बिहारी लाल शर्मा ने बताया कि राज्यपाल आनंदी बेन पटेल द्वारा सभी उपाधि एवं मार्कशीट को ऑनलाइन डीजी लॉकर के माध्यम से अपलोड कर दिया जाएगा। इससे सभी छात्र-छात्राओं को मार्कशीट पाने में सहूलियत होगी।

Also Read

हेतिमपुर पुलिया के पास से तीन शराब तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 329 केन बीयर बरामद

24 Sep 2024 07:34 PM

गाजीपुर Ghazipur News : हेतिमपुर पुलिया के पास से तीन शराब तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 329 केन बीयर बरामद

जनपद के जमानिया पुलिस ने हातिमपुर पुलिया के पास से किंगफिशर की बियर के 329 केन के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया... और पढ़ें