वाराणसी में बोले डिप्टी सीएम बृजेश पाठक : हार के डर से सोनिया गांधी ने छोड़ी रायबरेली सीट, यूपी की सभी 80 सीटें जीतेगी बीजेपी 

हार के डर से सोनिया गांधी ने छोड़ी रायबरेली सीट, यूपी की सभी 80 सीटें जीतेगी बीजेपी 
फ़ाइल फोटो | उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक

Feb 16, 2024 16:37

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर जमकर निशाना साधा।

Feb 16, 2024 16:37

वाराणसी न्यूज : उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने लोकसभा चुनाव में बीजेपी के रायबरेली समेत यूपी की सभी 80 सीटें जीतने का दावा किया। 

भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी है कांग्रेस
बृजेश पाठक ने राहुल गांधी की उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बाबत कहा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी नरेंद्र मोदी के निर्देश पर यूपी की सभी 80 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करने का काम करेगी। कांग्रेस के बाबत कहा कि उत्तर प्रदेश में उसका कोई आतित्व नहीं है। जनता ने उन्हें कई बार नकार दिया है। उनकी नीति एवं एजेंट को जनता बिल्कुल नापसंद कर रही है। भ्रष्टाचार के दलदल में आकंठ डूबी हुई पार्टी है। एक परिवार की पार्टी है। जबकि भारतीय जनता पार्टी सर्वसमाज की पार्टी है। सबको साथ लेकर चलती है। 

छद्मवेशधारी हैं राहुल गांधी
राहुल गांधी के काशी विश्वनाथ के दर्शन करने के सवाल पर कहा कि ये वो लोग हैं, जो चुनाव आने पर जनेऊ पहन लेते हैं। छद्मवेशधारी लोग हैं। भारत जोड़ो न्याय यात्रा में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के शामिल होने पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उनका व्यक्तिगत मामला है। उन्होंने कहा कि जितनी भी विपक्षी पार्टियां हैं, सबको जनता ने नाकार दिया है। 14, 19, 22 अब 24 में भी सूपड़ा साफ होगा।

रायबरेली सीट पर भी जीतेगी बीजेपी
सोनिया गांधी द्वारा रायबरेली सीट छोड़ने के सवाल पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि उनकी हार सुनिश्चित थी, इसीलिए उन्होंने जान-बूझकर यह सीट छोड़ी है। इस बार भारतीय जनता पार्टी रायबरेली सीट पर भी प्रचंड बहुमत के साथ आ रही है। वही, ज्ञानवापी मामले को लेकर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि मामला कोर्ट में है, इसलिए ज्यादा कुछ नहीं बोला जा सकता है। लेकिल इतना जरूर कह सकता हूं कि अयोध्या से लेकर अबू धाबी तक सनातन धर्म का परचम लहरा रहा है।

Also Read

जमीनी रंजिश में युवक को मारी गोली, पड़ोस के तीन युवकों पर मारपीट व गोली मारने का आरोप

5 Oct 2024 10:19 PM

जौनपुर Jaunpur News : जमीनी रंजिश में युवक को मारी गोली, पड़ोस के तीन युवकों पर मारपीट व गोली मारने का आरोप

बक्सा थाना क्षेत्र के पुराहेमू गांव में ज़मीनी विवाद को लेकर एक युवक पर हमला कर उसके पैर में गोली मारी गई। गांव के तीन युवकों पर मारपीट .... और पढ़ें