Chandauli News : चुनाव में सफलता के लिए जनता तक पहुंचाएं सरकार की उपलब्धियां

चुनाव में सफलता के लिए जनता तक पहुंचाएं सरकार की उपलब्धियां
UPT | चुनाव कार्यालय का शुभारंभ करते केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडे

Apr 15, 2024 20:25

भाजपा जिला इकाई की ओर से सोमवार को नवरात्र की सप्तमी तिथि को पूजा अर्चना करके कार्यालय का शुभारंभ किया गया…

Apr 15, 2024 20:25

Chandauli News : भाजपा जिला इकाई की ओर से सोमवार को नवरात्र की सप्तमी तिथि को पूजा अर्चना करके कार्यालय का शुभारंभ किया गया। केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडे ने विधि विधान के साथ पूजन अर्चन किया और लोगों को सरकार की उपलब्धियां ले जाने का आह्वान किया,ताकि चुनाव में सफलता मिल सके।
 इस दौरान डॉक्टर महेंद्र पांडे ने कहा कि केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार ने जनहित में जो कार्य किए हैं आज तक की कोई सरकारी नहीं कर पाई। सरकार द्वारा किए गए कार्यों की उपलब्धियां कार्यकर्ता जनता के बीच लेकर जाएं ताकि चुनाव में सफलता अर्जित किया जा सके। केंद्र व प्रदेश सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास जीतने का काम किया है बस कार्यकर्ताओं को सरकार की उपलब्धियां को बताने की जरूरत है। इस दौरान अनिल राजभर, विनीत सिंह, हंसराज विश्वकर्मा, दर्शना सिंह, साधना सिंह, सुशील सिंह,हरबंस उपाध्यक्ष,शिवराज सिंह, किरण शर्मा,पूजा यादव,अपराजिता सोनकर, दिलीप सोनकर, पीयूष यादव, राणा प्रताप सिंह, सर्वेश कुशवाहा, जितेंद्र पांडेय उपस्थित रहे।

Also Read

विकास कार्यों का देर रात तक किया निरीक्षण, बाढ़ पीड़ितों के राहत शिविर का भी लिया जायजा

17 Sep 2024 12:23 AM

वाराणसी वाराणसी पहुंचे सीएम योगी : विकास कार्यों का देर रात तक किया निरीक्षण, बाढ़ पीड़ितों के राहत शिविर का भी लिया जायजा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार देर रात वाराणसी में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। और पढ़ें