Ghazipur News : पुलिस के हाथ लगा इनामी बदमाश, जानें कैसे गिरफ्त में आया कई अपराधों का आरोपी

पुलिस के हाथ लगा इनामी बदमाश, जानें कैसे गिरफ्त में आया कई अपराधों का आरोपी
UPT | पुलिस की गिरफ्त में इनामी बदमाश।

Aug 23, 2024 22:34

कोतवाली पुलिस ने चेकिंग अभियान के तहत चौकिया मोड़ से वांछित 25000 रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त गुड्डू यादव की पुलिस को कई दिनों से तलाश थी। अभियुक्त गुड्डू यादव...

Aug 23, 2024 22:34

Ghazipur News : कोतवाली पुलिस ने चेकिंग अभियान के तहत चौकिया मोड़ से वांछित 25000 रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त गुड्डू यादव की पुलिस को कई दिनों से तलाश थी। अभियुक्त गुड्डू यादव पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। 

ये है पूरा मामला
पुलिस के मुूताबिक, मुखबिर की सूचना पर सदर कोतवाल दीनदयाल पांडे ने टीम के साथ चौकिया मोड़ पर चेकिंग शुरू की। अभियुक्त चौकिया मोड़ तिराहे से कहीं जाने के फिराक में था। तभी पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाश के पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पुलिस उसके बारे में और जानकारी जुटा रही है। 

Also Read

 समाज के लोगों ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पुतला फूंका

19 Sep 2024 05:13 PM

चंदौली सिख समुदाय पर राहुल गांधी के बयान के खिलाफ प्रदर्शन : समाज के लोगों ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पुतला फूंका

चंदौली में सिख समाज के लोगों ने राहुल गांधी के अमेरिका दौरे के दौरान दिए गए बयान पर गहरा आक्रोश जताया। समाज के लोगों ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कांग्रेस नेता का पुतला फूंका। और पढ़ें