गाजीपुर आया अब्बास अंसारी : पिता की कब्र पर पढ़ेगा फातिहा, फिर दो दिन अफजाल वाले बैरक...

पिता की कब्र पर पढ़ेगा फातिहा, फिर दो दिन अफजाल वाले बैरक...
UPT | अब्बास अंसारी

Apr 10, 2024 10:05

उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल गैंगस्टर मुख्तार अंसारी की मौत के बाद उनकी कब्र पर आज बुधवार को फातिहा पढ़ा जाएगा। इसके लिए मुख्तार का बड़ा बेटा अब्बास अंसारी उनकी कब्र...

Apr 10, 2024 10:05

Ghazipur News : उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल गैंगस्टर मुख्तार अंसारी की मौत के बाद उनकी कब्र पर आज बुधवार को फातिहा पढ़ा जाएगा। इसके लिए मुख्तार का बड़ा बेटा अब्बास अंसारी उनकी कब्र पर फातिहा पढ़ने के लिए 17 महीने बाद गाजीपुर लाया गया है। जहां वह अपने पिता की कब्र पर फातिहा पढ़ेंगा।

अफजाल वाले बैरक में रखा जाएगा अब्बास
आपको बता दें कि अब्बास नवंबर 2022 से ही जेल में है। जिसके बाद पिता की मौत के बाद उन्हें फातिहा में शामिल होने की पैरोल मिलने पर बीते मंगलवार को देर शाम 7:40 बजे कड़ी सुरक्षा में अब्बास को पचलाना जेल से गाजीपुर के लिए रवाना किया गया था। जहां फातिहा पढ़ने के बाद अब्बास को गाजीपुर जिला कारागार में रखा जाएगा। अब्बास को हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा जाएगा। बता दें कि अब्बास को उसी बैरक में रखा जाएगा जिसमें सांसद अफजाल अंसारी को रखा गया था।

13 अप्रैल को वापस जाएगा कासगंज जेल
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब्बास को गाजीपुर लाया गया है। जहां मुहम्मदाबाद स्थित कालीबाग कब्रिस्तान जाकर वह अपने पिता की कब्र पर फातिहा पढ़ेगा, फिर उसे जिला जेल लाया जाएगा। जहां से उसे 13 अप्रैल को वापस कासगंज जेल के लिए भेजा जाएगा। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, गाजीपुर जिला जेल में अब्बास अंसारी को बैरक नंबर दस में रखा जाएगा।

पिता के अंतिम संस्कार में नहीं गया था अब्बास
अब्बास के पिता यानी की मुख्तार अंसारी की मौत हार्ट अटैक से हुई थी। हालांकि परिवार के लोग मौत को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं। इधर, दो भाइयों में बड़ा अब्बास अंसारी तमाम कोशिश के बाद भी पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाया था।

Also Read

विकास कार्यों का देर रात तक किया निरीक्षण, बाढ़ पीड़ितों के राहत शिविर का भी लिया जायजा

17 Sep 2024 12:23 AM

वाराणसी वाराणसी पहुंचे सीएम योगी : विकास कार्यों का देर रात तक किया निरीक्षण, बाढ़ पीड़ितों के राहत शिविर का भी लिया जायजा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार देर रात वाराणसी में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। और पढ़ें