अखिल भारतीय कायस्थ महासभा गाजीपुर के तत्वावधान में भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता के ध्वजवाहक स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर सदस्यों ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। विवेकानंद पार्क में...
Ghazipur News : पुण्यतिथि पर याद किए गए विवेकानंद, 'उनके आदर्शों को आत्मसात करना ही श्रद्धांजलि'
Jul 04, 2024 15:23
Jul 04, 2024 15:23
Ghazipur News : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा गाजीपुर के तत्वावधान में भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता के ध्वजवाहक स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर सदस्यों ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। विवेकानंद पार्क में आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने विचार साझा किए।
युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं स्वामी विवेकानंद
विचार गोष्ठी में महासभा के प्रांतीय उपाध्यक्ष मुक्तेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा कि आज स्वामी विवेकानंद के विचार पुनः प्रासंगिक हो उठे हैं। उनके विचार कल भी प्रासंगिक थे और आज भी प्रासंगिक हैं। जब इस देश में जातिवाद और सांप्रदायिकता चरम सीमा पर है, ऐसे दौर में स्वामी विवेकानंद के रास्ते पर चलकर ही देश में और सुख शांति स्थापित की जा सकती है। वह प्रखर राष्ट्रवादी थे। उन्होंने पूरे देश में हिन्दुत्व का झंडा बुलंद करने का काम किया था। वह भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता का विश्वघोष करने वाले युवाओं के प्रेरणास्त्रोत थे। उन्होंने कहा था कि जागो, उठो और तब तक आगे बढ़ो, जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाये। उनके बताए रास्ते पर चलकर देश के संस्कृति एवं सभ्यता की रक्षा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
ये भी रहे मौजूद
इस अवसर पर श्रीकांत तिवारी एडवोकेट, चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, अमरनाथ श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, विजय प्रकाश श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे। गोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव ने की। संचालन जिला महामंत्री अरुण सहाय ने किया।
Also Read
5 Oct 2024 10:19 PM
बक्सा थाना क्षेत्र के पुराहेमू गांव में ज़मीनी विवाद को लेकर एक युवक पर हमला कर उसके पैर में गोली मारी गई। गांव के तीन युवकों पर मारपीट .... और पढ़ें