यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की चौथी पुण्यतिथि बुधवार को जिला कार्यालय पर मनाई गई। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित...
Ghazipur News : भाजपाइयों ने मनाई कल्याण सिंह की पुण्यतिथि, कहा- राम मंदिर आंदोलन के अग्रदूत थे
Aug 21, 2024 18:14
Aug 21, 2024 18:14
Ghazipur News : यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की चौथी पुण्यतिथि बुधवार को जिला कार्यालय पर मनाई गई। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।
कार्यकर्ताओं के परम हितैषी थे कल्याण सिंह
जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने कहा कि श्रीराम मंदिर निर्माण आंदोलन के अग्रदूत पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह कुशल राजनेता और अप्रतिम मुख्यमंत्री थे। उनका सुचितापूर्ण सुशासन आज भी लोगों के मन चेतन में विद्यमान है। कार्यकर्ताओं के परम हितैषी, कड़े फैसले लेने वाले नेता थे। उनके मन में कार्यकर्ताओं के प्रति श्रद्धा, समर्पण का भाव था।
सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया
जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय ने कहा कि अदम्य साहस और क्षमता के धनी, उप्र में निर्माण और विकास की गति तेज करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने पति की मृत्यु के बाद बच्चों के साथ ही पत्नी को वरासत का अधिकार देने का लोकप्रिय कार्य किया था। उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह ने आजीवन विचारों और सिद्धान्तों से कभी समझौता नहीं किया।
इन्होंने भी दी श्रद्धांजलि
इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, अवधेश राजभर, श्यामराज तिवारी, अखिलेश राय, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, विनोद खरवार, अच्छेलाल गुप्ता, नीतीश दूबे, विष्णु प्रताप सिंह, धनेश्वर बिंद, संदीप गुप्ता, प्रमोद राय, गोपाल राय, राजन प्रजापति, अरविंद सिंह, मुरली कुशवाहा, तेज बहादुर सिंह आदि उपस्थित थे।
Also Read
18 Sep 2024 12:42 AM
पूर्वांचल के नौ जिलों में बाढ़ और बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह से प्रभावित कर दिया है। गंगा, गोमती, सरयू, कनहर और कर्मनाशा नदियों में आई बाढ़ से गाजीपुर, मऊ, सोनभद्र और मिर्जापुर सहित कई जिलों में स्थिति गंभीर हो गई है। और पढ़ें