Ghazipur News : भाजपा ने किया मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम, कहा- नैतिक जिम्मेदारी निभाती है पार्टी...

भाजपा ने किया मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम, कहा- नैतिक जिम्मेदारी निभाती है पार्टी...
UPT | बीजेपी के मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम में पार्टी नेता और कार्यकर्ता।

Jul 09, 2024 18:05

चुनाव हारने बाद भारतीय जनता पार्टी ने जखनियां और सैदपुर विधानसभा के बाद आज मंगलवार को गाजीपुर सदर विधानसभा क्षेत्र में मतदाता अभिनन्दन कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष...

Jul 09, 2024 18:05

Ghazipur News : चुनाव हारने बाद भारतीय जनता पार्टी ने जखनियां और सैदपुर विधानसभा के बाद आज मंगलवार को गाजीपुर सदर विधानसभा क्षेत्र में मतदाता अभिनन्दन कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लक्ष्य आधारित सामाजिक संकल्पों के साथ राष्ट्र सेवा धर्म का पालन करते हुए नैतिक जिम्मेदारी का निर्वहन करने वाली राजनैतिक पार्टी है।

मानवतावाद से ओत-प्रोत है पार्टी
जिलाध्यक्ष ने कहा कि हमारा ध्येय स्पष्ट है। हम सत्ता सुख के लिए नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्धारित मूल्यों की स्थापना और जनसेवा के लिए काम करते हैं। उन्होंने कहा कि निःसंदेह भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता संगठित होकर संगठन क्षमता के वृद्धि तथा मजबूती के लिए काम करता है। भाजपा का कार्यकर्ता एवं मतदाता अत्यंत परिश्रमी एवं परिणाम का परवाह किए बिना लगातार काम करते रहते हैं।

मतदाताओं के ही बलबूते देश प्रगति पर है
बीजेपी नेता ने कहा कि आज मतदाताओं के योगदान का परिणाम है कि देश प्रगति पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। जिले के चुनाव परिणामों से हमें सीख लेना है। हमें अपनी कमियों और खामियों को ढूंढकर उस पर काम करने कि जरूरत है। जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने विधानसभा में प्राप्त 89,797 मतों के प्रति एक एक मतदाता का आभार व्यक्त करते हुए उनका हृदय से अभिनन्दन किया।

अभिनन्दनीय है मतदाता
जिला महामंत्री प्रवीण सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मतदाता बिना किसी लोभ लालच जाति और वर्ग से परे देश के समृद्धि और सामाजिक मूल्यों के स्थापना के लिए मतदान करता है। वह अपने नागरिक कर्तव्यों के पालन में सही निर्णय लेने की क्षमता रखता है। जिसके लिए वह अभिनन्दनीय है। नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कार्यक्रम का समापन किया। संचालन विधानसभा संयोजक एवं जिला मंत्री सुरेश बिन्द ने किया।

ये भी रहे शामिल
कार्यक्रम को पूर्व जिलाध्यक्ष वृजेन्द्र राय, रामनरेश कुशवाहा, विनोद अग्रवाल ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर अच्छे लाल गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, गुलाम कादिर राइनी, रुद्रा पांडेय, साधना राय, रास बिहारी राय, संतोष जायसवाल, विजय कुमार राय मुन्ना, नीतीश दुबे, दीपक सिंह, मयंक जायसवाल, अभिनव सिंह छोटू, विशाल चौरसिया, उमेश दुबे, गोपाल राय, सुनील गुप्ता, मुनीराम बिंद, अविनाश सिंह आदि उपस्थित थे।

Also Read

वायनाड में प्रियंका गांधी की जीत के लिए रुद्राभिषेक, कांग्रेसी बोले- एकतरफा होगी लड़ाई 

23 Oct 2024 11:32 AM

वाराणसी Varanasi News : वायनाड में प्रियंका गांधी की जीत के लिए रुद्राभिषेक, कांग्रेसी बोले- एकतरफा होगी लड़ाई 

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार को वायनाड से नामांकन करेंगी। इसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके ऐतिहासिक जीत के लिए पूजा पाठ का सिलसिला शुरू कर दिया... और पढ़ें