Ghazipur News : सभासद उपचुनाव में भाजपा ने मारी बाजी, सभी तीन सीटों पर कब्जा किया...

सभासद उपचुनाव में भाजपा ने मारी बाजी, सभी तीन सीटों पर कब्जा किया...
UPT | रायगंज वार्ड से निर्वाचित पार्षद पिंकी सिंह।

Jul 10, 2024 17:49

नगर पालिका के सभासद पद के उपचुनाव में भाजपा ने तीनों सीटों पर कब्जा कर लिया है। नगर पालिका गाजीपुर के सभासद पद के उपचुनाव में भाजपा ने प्रतिष्ठापरक रायगंज की सीट 234 मतों से जीत ली है। इस सीट...

Jul 10, 2024 17:49

Ghazipur News : नगर पालिका के सभासद पद के उपचुनाव में भाजपा ने तीनों सीटों पर कब्जा कर लिया है। नगर पालिका गाजीपुर के सभासद पद के उपचुनाव में भाजपा ने प्रतिष्ठापरक रायगंज की सीट 234 मतों से जीत ली है। इस सीट पर भाजपा के प्रत्याशी पिंकी सिंह निर्वाचित हुईं हैं। 

किसको कितने वोट मिले 
मतदान के बाद हुई मतगणना में भाजपा की पिंकी सिंह को 628 मत, कांग्रेस के सतीश को 230, सपा की नफीसा बेगम को 394 वोट, नोटा को तीन और अवैध मत 20 पड़े। इस तरह कुल 1275 मत पड़े। लोकसभा चुनाव में भाजपा की करारी हार के बाद नगर के चुनाव में पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल की साख दांव पर लगी थी। विनोद अग्रवाल ने अपनी टीम के साथ जमकर पसीना बहाया और बाजी पलट दी। भाजपाई खेमे में इस जीत को लेकर उत्साह है। भाजपा नगर की टीम सुनील गुप्ता और अजय कुशवाहा ने भी डोर टू डोर संपर्क कर मतदाताओं को अपने उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने के लिए काफी पसीना बहाया था। उद्योग विभाग व्यापार मंडल के महामंत्री गुड्डू केसरी ने भी बधाई देते हुए कहा कि भाजपा वापस अपने लय में आ रही है।

जमानिया और मोहम्मदाबाद में जीती
जनपद के नगर पालिका मोहम्मदाबाद में सभासद पद पर भाजपा की रत्ना देवी विजयी हुईं हैं। इस क्रम में जमानिया नगर पालिका में सभासद पद पर भाजपा के ही अविनाश जयसवाल विजय हुए हैं। इस तरह जनपद में हुए सभासद के उपचुनाव में भाजपा का परचम लहराया है। भाजपा खेमे में खुशी का माहौल है।

Also Read

वायनाड में प्रियंका गांधी की जीत के लिए रुद्राभिषेक, कांग्रेसी बोले- एकतरफा होगी लड़ाई 

23 Oct 2024 11:32 AM

वाराणसी Varanasi News : वायनाड में प्रियंका गांधी की जीत के लिए रुद्राभिषेक, कांग्रेसी बोले- एकतरफा होगी लड़ाई 

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार को वायनाड से नामांकन करेंगी। इसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके ऐतिहासिक जीत के लिए पूजा पाठ का सिलसिला शुरू कर दिया... और पढ़ें