बसपा : पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के जन्मदिवस के आयोजन पर बसपा सांसद अफजाल अंसारी रहे नदारद, सियासी गलियारे में हलचल

पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के जन्मदिवस के आयोजन पर बसपा सांसद अफजाल अंसारी रहे नदारद, सियासी गलियारे में हलचल
Uttar Pradesh Times | बसपा सांसद अफजाल अंसारी

Jan 15, 2024 21:18

बसपा सांसद अफजाल अंसारी ने अपना राजनैतिक करियर सरजू पांडेय की पार्टी कम्‍युनिष्‍ठ पार्टी से शुरु किया। इसके बाद मुलायम सिंह के साइकिल पर सवार हो गये। करीब पांच बार विधायक होने के बाद 2004 में सपा के साइकिल पर सवार होकर सांसद बन गये।

Jan 15, 2024 21:18

Short Highlights
  • अफजाल अंसारी लगातार दो बार पराजित होने के बाद फिर बहन जी के शरण में गये और बसपा में शामिल हो गये।
  • सांसद अफजाल अंसारी की बेटी की शादी में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव और महासचिव शिवपाल यादव के शामिल होने पर जो चर्चा सुर्खियों में आयी थी।
Ghazipur News : अति प्राचीन रामलीला लंका मैदान में आयोजित बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्‍मदिन के कार्यक्रम में सांसद अफजाल अंसारी की नामौजूदगी की चर्चा राजनीतिक गलियारों में जोरों पर रही। राजनीतिक पंडितों के अनुसार बसपा सांसद अफजाल अंसारी अपने राजनैतिक शतरंज के बाजी के हिसाब से साइकिल और हाथी की सवारी अदल-बदल कर लेते हैं। सांसद अफजाल अंसारी की बेटी की शादी में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव और महासचिव शिवपाल यादव के शामिल होने पर जो चर्चा सुर्खियों में आयी थी,आज उस चर्चा को और अधिक हवा लग गयी है।

यहां से राजनीतिक कैरियर की शुरुआत किया सांसद अफजल ने
बसपा सांसद अफजाल अंसारी ने अपना राजनैतिक करियर सरजू पांडेय की पार्टी कम्‍युनिष्‍ठ पार्टी से शुरु किया। इसके बाद मुलायम सिंह के साइकिल पर सवार हो गये। करीब पांच बार विधायक होने के बाद 2004 में सपा के साइकिल पर सवार होकर सांसद बन गये। लेकिन संसद में विश्‍वास मत हासिल करने के दौरान सपा का साथ न देने पर हासिए पर आ गये और हाथी पर सवार हो गये। 2009 में बसपा के टिकट पर चुनाव लड़े लेकिन हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद इन्होंने अपनी खुद की पार्टी बनायी और 2014 में कौमी एकता दल से बलिया से चुनाव लड़े लेकिन चुनाव हार गये। लगातार दो बार पराजित होने के बाद फिर बहन जी के शरण में गये और बसपा में शामिल हो गये। 2019 के चुनाव में बसपा के टिकट पर गठबंधन से चुनाव लड़े और सांसद निर्वाचित हुए। बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्‍मदिन के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वाराणसी और मिर्जापुर के कोआर्डिनेटर इंदल राम ने बताया कि पार्टी के पदाधिकारियों ने इस कार्यक्रम के लिए सभी को आमंत्रित किया था। सांसद अफजाल अंसारी कार्यक्रम में नही आये यह उनका व्‍यक्तिगत मामला है। बसपा सांसद अफजाल अंसारी की बार-बार हाथी और साइकिल की सवारी करने की चर्चा आज पूरे जनपद में जोरों पर था कि इस बार अफजाल अंसारी का दांव गाजीपुर लोकसभा चुनाव 2024 में जनता के अखाड़े में कितना सही साबित होगा। बहरहाल बसपा कार्यकर्ताओं ने आज पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का जन्म दिवस पूरे जोश और उत्साह में मनाते हुए लोकसभा चुनाव को अपने पाले में करने का संकल्प लिए। कार्यक्रम में जनपद के साथ अन्य जिलों के भी गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Also Read

स्वदेशी सोच और आत्मनिर्भरता की आवश्यकता पर जोर

28 Sep 2024 08:51 PM

गाजीपुर विकसित भारत 2024 और वोकल फॉर लोकल विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता : स्वदेशी सोच और आत्मनिर्भरता की आवश्यकता पर जोर

हिंदू इंटर कॉलेज जमानिया में "विकसित भारत 2024" और "वोकल फॉर लोकल" विषय पर एक वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने दोनों ही विषयों पर गहन चर्चा की। और पढ़ें