Ghazipur News : दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने किया मतदान, बताया एक वोट की ताकत

दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने किया मतदान, बताया एक वोट की ताकत
UPT | दिनेश लाल यादव

Jun 02, 2024 02:10

आजमगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने कहा, "हमारे एक वोट की ताकत है जिसकी वजह से आज भारत पूरी दुनिया में शक्तिशाली बना है...

Jun 02, 2024 02:10

Short Highlights
  • निरहुआ ने बताई एक वोट की ताकत 
  • शाम  6:30 के बाद से जारी होंगे एग्जिट पोल 
Ghazipur News : लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें और अंतिम चरण का मतदान जारी है। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होने हैं। जिसमें पोलिंग बूथ पर सभी मतदाता अपने मत का प्रयोग कर पसंदीदा प्रत्याशी को जिताने में लगे हुए हैं। मतदान प्रक्रिया खत्म होने के साथ ही लोगों को नजरें परिणाम पर होंगी। 543 में से 542 सीटों के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे।
  निरहुआ ने बताई एक वोट की ताकत 
आजमगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने कहा, "हमारे एक वोट की ताकत है जिसकी वजह से आज भारत पूरी दुनिया में शक्तिशाली बना है। सब जानते हैं कि अगर भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है तो मतदान करके ही हम बना सकते हैं।

शाम  6:30 के बाद से जारी होंगे एग्जिट पोल
लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे। इससे पहले आज (1 जून) शाम को अलग-अलग मीडिया चैनलों और सर्वे एजेंसियों की तरफ से एग्जिट पोल जारी किए जाएंगे। एग्जिट पोल मतदान के तुरंत बाद किया जाता है। इसमें केवल वोटर्स को ही शामिल किया जाता है।

Also Read

सैकड़ों मुसलमानों ने ली सदस्यता, नकवी का राहुल और अखिलेश पर निशाना

6 Oct 2024 05:26 PM

वाराणसी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का सदस्यता अभियान: सैकड़ों मुसलमानों ने ली सदस्यता, नकवी का राहुल और अखिलेश पर निशाना

वाराणसी में भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के बैनर तले एक बड़ा सदस्यता अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम महिलाओं और पुरुषों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। और पढ़ें