Ghazipur News : हाइवे पर हादसा, टहल रहे व्यक्ति की मौत के बाद जनता ने चालक को घेरा...

हाइवे पर हादसा, टहल रहे व्यक्ति की मौत के बाद जनता ने चालक को घेरा...
UPT | हाइवे पर हादसा।

Jun 22, 2024 18:05

सदर कोतवाली क्षेत्र के महरूमपुर गांव के पास हाइवे पर मॉर्निंग वॉक कर रहे एक व्यक्ति को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत वाहन चालक को घेर...

Jun 22, 2024 18:05

Ghazipur News : सदर कोतवाली क्षेत्र के महरूमपुर गांव के पास हाइवे पर मॉर्निंग वॉक कर रहे एक व्यक्ति को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत वाहन चालक को घेर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के ​लिए भेज दिया है। पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। 

हाइवे पर टहलते समय वाहन ने मारी टक्कर 
जानकारी के मुताबिक, महरूमपुर गांव निवासी वीरेंद्र यादव शनिवार की सुबह फोर लेन हाइवे पर टहल रहे थे। इसी दौरान गाजीपुर की तरफ से आ रहे एक वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत्यु घोषित कर दिया। वीरेंद्र के मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में हाहाकार मच गया। 

कार्रवाई कर रही पुलिस
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उप निरीक्षक राजेंद्र दुबे ने चालक को हिरासत में ले लिया है। वाहन को भी सीज कर दिया है।

Also Read

सैकड़ों मुसलमानों ने ली सदस्यता, नकवी का राहुल और अखिलेश पर निशाना

6 Oct 2024 05:26 PM

वाराणसी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का सदस्यता अभियान: सैकड़ों मुसलमानों ने ली सदस्यता, नकवी का राहुल और अखिलेश पर निशाना

वाराणसी में भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के बैनर तले एक बड़ा सदस्यता अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम महिलाओं और पुरुषों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। और पढ़ें