मंगलवार दोपहर गाजीपुर के तरफ से तेज रफ्तार आ रही बस ने टेंपो में टक्कर मार दी। टेंपो में सवार चालक सहित चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...
Ghazipur News : हाइवे पर बस और टेंपो में हुई टक्कर, चार घायल, दो की हालत गंभीर
Jun 18, 2024 20:04
Jun 18, 2024 20:04
Ghazipur News : जनपद के गोरखपुर- वाराणसी फोरलेन पर बस और टेंपो में जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें चार घायल एवं दो की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया है।
क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर गाजीपुर के तरफ से तेज रफ्तार आ रही बस ने टेंपो में टक्कर मार दी। टेंपो में सवार चालक सहित चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां दो लोगों की हालत गंभीर है, उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर भी कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि सवारी से भरी टेंपो विपरीत दिशा में घूमने के दौरान ये हादसा हुआ है। बस चालक ने घटना के बाद बस को बिरनो थाना परिसर में ले जाकर खड़ा कर दिया।
परवेज अहमद और राम बिंद को किया रेफर
घायलों में चालक कावलधारी यादव (60) योगेश बिंद (25) निवासी पृथ्वीपुर का प्राथमिक इलाज कर घर भेज दिया गया। जबकि गंभीर रूप से घायल परवेज अहमद निवासी शहाबुद्दीनपुर और राम बिंद पुत्र इंद्रजीत बिंद निवासी पृथ्वीपुर को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। इस संबंध में बिरनो थानाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने बताया कि दोनों दुर्घटनाग्रस्त ऑटो और बस को कब्जें में ले लिया गया है।
Also Read
4 Oct 2024 11:06 PM
वाराणसी पुलिस ने बड़ागांव थाना क्षेत्र के सराय मुगल रमईपट्टी स्थित हिंदुस्तान फायरवर्क्स के गोदाम पर छापेमारी कर करोड़ों रुपये के अवैध पटाखों का भंडार जब्त किया गया। इस छापेमारी के दौरान गोदाम में सुरक्षा मानकों का घोर उल्लंघन पाया गया। और पढ़ें